Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Shimla: स्वास्थ्य मंत्री ने शिमला के रिपन अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी और नवजात इकाई का किया शुभारंभ

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamSeptember 5, 2025Updated:October 5, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल ने आज दीन दयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल (रिपन अस्पताल), शिमला में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई, और संपर्क सेतु जैसी अत्याधुनिक स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

    इस मौके पर मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यह अस्पताल की सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    👉 प्रमुख परियोजनाओं की जानकारी:

    • संपर्क सेतु निर्माण लागत: ₹1.90 करोड़

    • मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर निर्माण लागत: ₹1.52 करोड़

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित कर रही है, जहां 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती होगी। इन संस्थानों में सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

    रिपन अस्पताल में स्टाफ और चिकित्सा उपकरणों की कमी को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी मंत्री ने दिया। उन्होंने बताया कि मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी है और अस्पताल को जल्द आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे।

    शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने इस अवसर पर अस्पताल की ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित किया और सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करवाने का आग्रह किया।

    कार्यक्रम में निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बैरी, एसडीएम ओशिन शर्मा, डीएमओ डॉ. यशपाल रांटा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकिंदर शर्मा, और डीपीओ ममता पॉल सहित कई गणमान्य अधिकारी मौजूद रहे।

    #HealthFacilitiesShimla #HealthMinisterDhaniRamShandil #HimachalHealthProjects #HimachalPradeshNews #ModularOperationTheater #NeonatalCareUnit #RipanHospitalShimla #ShimlaHealthServices
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: बुशहर में ‘हिल ऑन व्हील्स’ की नई पहल: 15 किमी साइकिलिंग ट्रेक से दिया फिटनेस और नशा-मुक्ति का संदेश

    March 15, 2026

    रामपुर के खनेरी अस्पताल में मानवता की मिसाल: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की लंगर सेवा

    March 8, 2026

    हिमाचल में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, 90 दिन में 65,000 किशोरियों को मुफ्त टीका

    February 28, 2026

    Himachal : IGMC शिमला में 3 टेस्ला MRI मशीन शुरू, न्यूरोलॉजी व जटिल जांच अब आसान

    February 27, 2026

    बुशैहर अस्पताल में तीन दिवसीय समग्र शिक्षा मेडिकल कैंप का शुभारंभ

    February 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक: शिमला को नशा मुक्त बनाने पर जोर

    February 25, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में पीएनडीटी अधिनियम 1994 पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    February 11, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में 12वाँ निशुल्क आँखों का कैंप: 28 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक

    February 9, 2026

    Himachal : MCh न्यूरोसर्जन को ₹33,600 में जॉब ट्रेनी ऑफर, स्वास्थ्य नीति पर सवाल

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    0 9 9 7 3 6
    Users Today : 102
    Total Users : 99736
    Total views : 202504
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.