Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Chopal: चौपाल को विकास में पीछे नहीं रहने देंगे: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
    • Kinnaur: किन्नौर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: मंत्री जगत सिंह नेगी ने मूरंग में सुनीं जनसमस्याएं
    • Shimla: शिमला में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन, कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के आरोप
    • Rampur Bushahr: चुनी लाल जिंटा तीसरी बार बने कांग्रेस एससी विभाग रामपुर के अध्यक्ष, किया स्वागत
    • HP Teacher Recruitment : सीबीएसई स्कूलों में 808 शिक्षकों की भर्ती, 17 अप्रैल से आवेदन, जानें पूरी डिटेल
    • दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Bilaspur Jobs: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू, श्रीराम इंश्योरेंस में 6 पदों पर भर्ती
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Rampur Bushahr: कंपोजिट टेस्टिंग लैब कंडाघाट को विश्वस्तरीय तकनीक से लैस किया जाएगा, बच्चों और माताओं के लिए स्टेट न्यूट्रिशन पॉलिसी लागू

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 14, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में स्टेट न्यूट्रिशन पॉलिसी लागू करने की घोषणा की। इस पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य बच्चों, किशोरियों, गर्भवती और धात्री माताओं सहित सभी संवेदनशील वर्गों को संतुलित और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कंडाघाट स्थित कंपोजिट टेस्टिंग लैब को विश्वस्तरीय हाई-एंड तकनीक से लैस किया जाएगा, जिससे खाद्य पदार्थों का सूक्ष्म और सटीक विश्लेषण सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा, प्रारंभिक चरण में बद्दी, मंडी, कांगड़ा और शिमला में क्षेत्रीय प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी, और द्वितीय चरण में सभी जिलों में इस तरह की लैब खोली जाएंगी।

    उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि राज्य में न्यूट्रिशनल सर्विलांस को और सघन किया जाएगा। खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों की प्रोफाइलिंग और मैपिंग की जाएगी, और सार्वजनिक वितरण प्रणाली, आंगनवाड़ी और मिड-डे-मील में वितरित खाद्यान्न की समय-समय पर जांच की जाएगी। साथ ही, विभाग की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए मोबाइल वैन के माध्यम से जागरूकता, प्रशिक्षण और जांच गतिविधियों को सभी जिलों में विस्तारित किया जाएगा। विभाग द्वारा सभी प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण कर स्टेट पोर्टल और न्यूट्रिशन डेटाबेस तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों की कमी और कीटनाशकों के कारण बीमारियों में वृद्धि देखी जा रही है। इसलिए सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है और किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार निरंतर जारी है। हर चिकित्सा महाविद्यालय में आईसीयू स्थापित किए जा रहे हैं और अस्पतालों में विश्वस्तरीय डॉक्टर-पेशेंट अनुपात अपनाया जा रहा है।

    बैठक में निदेशक डीडीटीजी डॉ. निपुण जिंदल, विशेष सचिव स्वास्थ्य अश्वनी शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन जितेन्द्र सांजटा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    #Child_Balanced_Diet #Composite_Testing_Lab #Digital_Health #Health_Safety #Himachal_News #Kandaghat #Natural_Farming #Nutritious_Food #State_Nutrition_Policy
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Ambulance Workers Protest : आज रात 8 बजे से 108-102 कर्मियों की हड़ताल, सेवाएं होंगी प्रभावित

    April 5, 2026

    Shimla : हिमाचल में सस्ती PET-CT Scan सुविधा शुरू, IGMC शिमला में ₹10,000 में जांच

    April 3, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर के बोंडा (सराहन) में 60वां रक्तदान शिविर, ITBP जवानों ने जुटाई 43 यूनिट रक्त

    April 1, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर में ‘हिल ऑन व्हील्स’ की नई पहल: 15 किमी साइकिलिंग ट्रेक से दिया फिटनेस और नशा-मुक्ति का संदेश

    March 15, 2026

    रामपुर के खनेरी अस्पताल में मानवता की मिसाल: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की लंगर सेवा

    March 8, 2026

    हिमाचल में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, 90 दिन में 65,000 किशोरियों को मुफ्त टीका

    February 28, 2026

    Himachal : IGMC शिमला में 3 टेस्ला MRI मशीन शुरू, न्यूरोलॉजी व जटिल जांच अब आसान

    February 27, 2026

    बुशैहर अस्पताल में तीन दिवसीय समग्र शिक्षा मेडिकल कैंप का शुभारंभ

    February 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक: शिमला को नशा मुक्त बनाने पर जोर

    February 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 2 5 0
    Users Today : 184
    Total Users : 103250
    Total views : 208472
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.