एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नई दिल्ली/शिमला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने करीब डेढ़ साल बाद हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान किया है। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शनिवार देर रात अधिसूचना जारी की गई। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस बार कार्यकारिणी में कई नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिलने की संभावना है। अधिसूचना के मुताबिक, नई राज्य कार्यकारिणी में 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा, कार्यकारी समिति, राजनीतिक मामलों की समिति और अनुशासनात्मक समिति का भी गठन कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन से पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद है। आगामी चुनावों और राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने में यह टीम कांग्रेस के लिए अहम साबित हो सकती है।
ये बने राज्य महासचिव
नई कार्यकारिणी में जिन्हें महासचिव नियुक्त किया है, उनमें विनोद जिंटा, पवन ठाकुर, अनीता वर्मा, अमित भरमौरी, हरि कृष्ण हिमराल, सुरिंदर मनकोटिया, यश पाल तनैक, विकास ठाकुर, यशवंत खन्ना, रंजीत सिंह राणा, धर्मेंद्र धामी, मनमोहन कटोच, सुरेश नागटा, विवेक कुमार, देविंद्र जग्गी, महेंद्र स्टान, हरि चंद शर्मा, सत्यजीत नेगी, रमेश चौहान, ज्योति खन्ना, यदुपति ठाकुर, सोनिया चौहान, बलविंद्र बबलू, रमेश ठाकुर, चंदर शेखर शर्मा, उपेंद्र कांत मिश्रा, दीपक शर्मा शामिल हैं।
इनको उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
प्रकाश चौधरी, नीरज भारती, बंबर ठाकुर, सतपाल रायजादा, रजनीश किमटा, परस राम, मोहिंद्र चौहान, जीवन ठाकुर, करण सिंह पठानिया, अमित नंदा, चेत राम ठाकुर, चंद्र प्रभा नेगी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि मदन चौधरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राजनीतिक मामलों की समिति
राजनीति मामलों की समिति में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री चंद्र कुमार, कर्नल धनी राम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, जगत सिंह नेगी, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी, यादवेंद्र गोमा, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के अलावा आनंद शर्मा, राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार, आशा कुमारी, राम लाल ठाकुर, नंद लाल, आरएस बाली, भवानी सिंह पठानिया, केहर सिंह खाची, सुरेंद्र शर्मा सदस्य होंगे। जबकि इसका नेतृत्व अध्यक्ष विनय कुमार करेंगे।समिति पार्टी के राजनीतिक निर्णयों और रणनीति में अहम भूमिका निभाएगी।
कार्यकारी समिति
कार्यकारी समिति में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री धनी राम शांडिल, चंद्र कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी, यादवेंद्र गोमा समेत आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह, आशा कुमारी, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार, कुलदीप राठौर, राम लाल ठाकुर, गंगूराम मुसाफिर, अनीता वर्मा शामिल हैं।
अनुशासनात्मक समिति
अनुशासनात्मक समिति में ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि मंत्री हर्षवर्धन चौहान समेत आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया, बाबा हरदीप सिंह, नीरज नायर, अनुराधा राणा सदस्य रहेंगे।
