एआरबी टाइम्स ब्यूरो
मंडी। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सेवा और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मंडी जिले के सराज, स्यांज, सुंदरनगर, मंडी सदर और करसोग क्षेत्रों के कुल 16 प्रभावित परिवारों को ₹6,15,000 की राहत राशि वितरित की गई।
राहत राशि विवरण:
₹51,000: 9 परिवार (भारी नुकसान और आर्थिक रूप से असमर्थ)
₹31,000: 1 परिवार
₹21,000: 5 परिवार (मकान और जमीन का नुकसान)
₹20,000: 1 परिवार
यह राहत राशि बगस्याड (सराज) में आयोजित कार्यक्रम में वितरित की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार गुप्ता, सचिव प्रो. सुरेंद्र कुमार शर्मा, ABVP प्रांत अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा और प्रांत संगठन मंत्री श्री धनदेव ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राज्यभर में सेवा कार्यों की झलक:
धर्मशाला (मोहली):
बादल फटने से प्रभावित प्रवासी परिवारों को त्वरित राहत और सहायता सामग्री प्रदान की गई।
सराज और करसोग:
20 पंचायतों के 42 गांवों में 922 लोगों को राशन, बिस्तर, दवाइयाँ, बच्चों और महिलाओं की विशेष किट वितरित की गई। लंबाथाच कॉलेज में 4 दिवसीय श्रमदान शिविर आयोजित किया गया।
धर्मपुर और मंडी (जेल रोड):
धर्मपुर में 22 परिवारों को राहत सामग्री दी गई। जेल रोड में बादल फटने की घटना में ABVP कार्यकर्ताओं ने राहत कार्यों में भाग लिया।
कुल्लू:
14 कार्यकर्ताओं ने फंसे हुए लोगों तक भोजन, पानी पहुंचाया और एनडीआरएफ के साथ मलबा हटाने में सहयोग किया।
चंबा (भरमौर):
25 ABVP कार्यकर्ताओं ने DC चंबा के साथ हेल्पलाइन सेवा चलाई और मणिमहेश में फंसे श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया।
हमीरपुर और जोगिंदर नगर:
आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री दी गई। कुंडूनी गांव में भी राहत कार्य संपन्न हुए।
आपदा हेल्पलाइन सेवा:
ABVP ने प्रभावित जिलों में हेल्पलाइन नंबर जारी किए, जिनके माध्यम से पीड़ितों को दवाइयाँ, खाद्य सामग्री और आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई गईं।
सहयोगी संस्थाएँ:
सोच फाउंडेशन मंडी
रॉयल टच टाइल डडौर
कृष्ण धाम गौशाला
योगदा सत्संग सोसाइटी मंडी
चामुंडा कॉर्पोरेशन मंडी
Crayash Charitable Trust सुंदरनगर
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ शिमला
स्वामी विवेकानंद सेवा कार्य ट्रस्ट चिंतपूर्णी
SIVT घुमारवीं
शिवा युवक मंडल मंडी
आगामी योजना:
ABVP और सुनील उपाध्याय ट्रस्ट आगे भी राहत कार्य जारी रखेंगे, जिसमें मेडिकल कैंप, स्कूल किट वितरण, और सामाजिक पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
ट्रस्ट अध्यक्ष का संदेश:
डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा, “ट्रस्ट का हर कार्यकर्ता इस संकट की घड़ी में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।”
प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने बताया, “हम प्रदेशभर में निरंतर सेवा कार्य कर रहे हैं और करते रहेंगे।”
