एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में औसतन दो से ढाई गुना तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। यह निर्णय 11 और 12 सितंबर को विश्वविद्यालय में आयोजित स्पोर्ट्स एंड को-करिकुलर एक्टिविटी काउंसिल की कार्यकारिणी बैठक में लिया गया। HPU स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चौहान और सचिव व एचपीयू शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो. संजय शर्मा ने कहा कि इस फैसले से खिलाड़ियों को और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।
बजट प्रावधान
खेलकूद प्रतियोगिताओं और युवा महोत्सव सहित विभिन्न आयोजनों के लिए मांगे
गए ₹2,58,70,000 में से ₹1,33,90,000 खर्च करने की मंजूरी।खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि पर ₹30 लाख का प्रावधान।
यूथ वेलफेयर एक्टिविटी पर ₹15 लाख और मेडिकल असिस्टेंस पर ₹2 लाख खर्च होंगे।
कॉलेजों से ली जाने वाली एंट्री फीस ₹10 से बढ़ाकर ₹15 और स्पोर्ट्स फीस ₹15 से बढ़ाकर ₹100 कर दी गई।
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी (इवेंट अनुसार नई प्रोत्साहन राशि)
एकल इवेंट:
प्रथम स्थान : ₹20,000 → ₹40,000
द्वितीय स्थान : ₹15,000 → ₹25,000
तृतीय स्थान : ₹12,000 → ₹18,000
चतुर्थ स्थान : ₹2,000 → ₹12,000
टीम इवेंट:
प्रथम स्थान : ₹8,000 → ₹20,000
द्वितीय स्थान : ₹6,000 → ₹15,000
तृतीय स्थान : ₹5,000 → ₹12,000
चतुर्थ स्थान : ₹2,000 → ₹8,000
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी
एकल इवेंट:
प्रथम स्थान : ₹6,000 → ₹15,000
द्वितीय स्थान : ₹5,000 → ₹12,000
तृतीय स्थान : ₹4,000 → ₹10,000
चतुर्थ स्थान : ₹2,000 → ₹6,000
टीम इवेंट:
प्रथम स्थान : ₹5,000 → ₹12,000
द्वितीय स्थान : ₹4,500 → ₹10,000
तृतीय स्थान : ₹4,000 → ₹8,000
चतुर्थ स्थान : ₹1,000 → ₹5,000
