Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla : मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में 17 समस्याओं का समाधान, मंड्यालू पंचायत में विकास पर जोर
    • Shimla : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53.13 ग्राम चिट्टा बरामद, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश
    • दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: लापरवाही बनी हादसे की वजह: रामपुर में डंपर चालक की दर्दनाक मौत
    • Rampur Bushahr: भूकंप, आग और भूस्खलन पर अभ्यास: नाथपा झाकड़ी में बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल
    • Rampur Bushahr: रामपुर में पहली बार हिमालयन टाइटल फाइट, 15 अप्रैल को 24 बॉक्सर भिड़ेंगे रिंग में
    • Shimla : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारकंडा में 9.28 किलो अफीम और ₹12 लाख नकद बरामद, तीन गिरफ्तार
    • Shimla News : ठियोग में 34.44 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब का सप्लायर समेत पांच गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: अनिरुद्ध सिंह ने किया 1.14 करोड़ की लागत से बने बरमु पंचायत घर का उद्घाटन

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamOctober 11, 2025Updated:November 10, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरमु केल्टी में पंचायत घर बरमु का उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा किया गया। यह बहुमंजिला पंचायत घर 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। उद्घाटन अवसर पर मंत्री ने जानकारी दी कि नए पंचायत घर में प्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक के लिए कार्यालय, बैठक हॉल, सामान्य सेवा केंद्र और दो शौचालय बनाए गए हैं। पहले पंचायत घर किराए के कमरे में संचालित होता था, लेकिन अब नए भवन से ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

    अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पहले पंचायत घर के निर्माण के लिए मात्र 33 लाख रुपये मिलते थे, लेकिन वर्तमान सरकार ने लोक निर्माण विभाग से एकसमान डिज़ाइन तैयार करवाकर पूरे प्रदेश में आधुनिक पंचायत घर बनवाने शुरू किए हैं। इनमें एक जैसे रंग, टाइल्स और छत शामिल हैं। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में फिलहाल 17 पंचायत घर बन रहे हैं और प्रदेशभर में अब तक 125 पंचायत घरों को स्वीकृति दी जा चुकी है।

    उन्होंने बताया कि केल्टी क्षेत्र में सीवरेज का 75% कार्य पूर्ण हो चुका है और यह स्थानीय सहयोग से संभव हुआ है। मंत्री ने क्षेत्रवासियों से आगे भी विकास कार्यों में सहयोग की अपील की। इसके अलावा, उन्होंने जानकारी दी कि केल्टी पटवारखाना के लिए पहले स्वीकृत 12 लाख रुपये की राशि बढ़ाकर अब 42 लाख रुपये कर दी गई है। साथ ही पंचायत को 3 बीघा भूमि सामुदायिक भवन निर्माण के लिए उपलब्ध करवाई गई है, जिस पर स्थानीय लोगों की सहमति से कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

    मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि पंचायत घर के लिए आवश्यक फर्नीचर का अनुमान तैयार कर बजट का प्रावधान किया जाए। जल संकट से निपटने के लिए केल्टी में 3 लाख लीटर क्षमता वाला नया पानी का टैंक बनाने की घोषणा की गई। खेल मैदान और पार्किंग क्षेत्र के लिए भूमि चिन्हित करने को कहा गया है ताकि बजट स्वीकृति कर निर्माण कार्य आरंभ हो सके।

    इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष चंद्रकांता वर्मा, उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, प्रधान कमली राम, उप प्रधान सुदेश, पार्षद विशाखा मोदी, बीडीसी सदस्य बलविंदर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, युवक मंडल, महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह के सदस्य मौजूद रहे।

    #AnirudhSingh #BarmuKelti #BarmuPanchayatBhawan #CommunityHall #DevelopmentWork #HimachalPolitics #himachalpradesh #KasumptiAssembly #PanchayatBhawanInauguration #PanchayatiRaj #RuralDevelopment #SewerageWork #WaterFacility
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारकंडा में 9.28 किलो अफीम और ₹12 लाख नकद बरामद, तीन गिरफ्तार

    April 11, 2026

    Himachal : बीपीएल चयन नियम बदले: 5 दिन मनरेगा काम करने वाले परिवार भी होंगे शामिल

    April 11, 2026

    Himachal Panchayat Election: 5% आरक्षण बदलाव पर हाईकोर्ट की रोक, आज जारी होगा रिवाइज रोस्टर

    April 7, 2026

    Himachal : सीमेंट 15 रुपये महंगा, सरिया भी चढ़ा,घर बनाना हुआ और मुश्किल

    April 7, 2026

    Himachal Electricity Subsidy : सरकार का यू-टर्न, 126–300 यूनिट पर फिर मिलेगी सब्सिडी

    April 6, 2026

    Himachal Ambulance Workers Protest : आज रात 8 बजे से 108-102 कर्मियों की हड़ताल, सेवाएं होंगी प्रभावित

    April 5, 2026

    Punjab BJP Office Grenade Attack: 5 आरोपी गिरफ्तार, रोहड़ू का युवक भी शामिल, ISI लिंक के संकेत

    April 5, 2026

    Chamba Accident: भरमौर में 300 फीट खाई में गिरी पिकअप, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    April 4, 2026

    National Handball Championship: बरेली में हिमाचल की बेटियों का कमाल, यूपी को हराकर जीता खिताब

    April 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 4 9 6
    Users Today : 43
    Total Users : 103496
    Total views : 208803
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.