Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारकंडा में 9.28 किलो अफीम और ₹12 लाख नकद बरामद, तीन गिरफ्तार
    • Shimla News : ठियोग में 34.44 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब का सप्लायर समेत पांच गिरफ्तार
    • Himachal : बीपीएल चयन नियम बदले: 5 दिन मनरेगा काम करने वाले परिवार भी होंगे शामिल
    • HP Tech University Hamirpur Exam 2026: 27 अप्रैल तक बिना लेट फीस भरें फाॅर्म, ग्रेड सुधार का भी मौका
    • दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Chopal: चौपाल को विकास में पीछे नहीं रहने देंगे: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
    • Kinnaur: किन्नौर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: मंत्री जगत सिंह नेगी ने मूरंग में सुनीं जनसमस्याएं
    • Shimla: शिमला में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन, कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    कांगड़ा में सड़क हादसा: ट्रक अनियंत्रित, चार श्रद्धालुओं की मौत और 19 घायल

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamSeptember 24, 2025Updated:January 12, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कांगड़ा में क्रश बैरियर से टकराने के बाद पलटा ट्रक। Source Social Media

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा 

    हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरागोपीपुर और ढलियारा के पास मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। चिंतपूर्णी मंदिर से लौट रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकरा गया, जिसमें चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। घायलों में से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रक ढलियारा के एक तीखे मोड़ पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इससे पहले यह ट्रक हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस से टकराया था। इसके बाद चालक ने ट्रक को तेज गति से भगाया, लेकिन मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रक सीधे क्रैश बैरियर से जा टकराया और सड़क पर ही रुक गया। इस हादसे में मौके पर ही एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

    लंगर सेवा के लिए निकला था जत्था

    जानकारी के अनुसार, यह ट्रक पंजाब के बठिंडा जिले के मोड़मंडी गांव से श्रद्धालुओं को लेकर निकला था। नवरात्र पर्व पर ये लोग चामुंडा मंदिर में लंगर सेवा आयोजित करने जा रहे थे। कुल लगभग 35 श्रद्धालु इस ट्रक में सवार थे। हादसे में कुल 19 श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें से आठ गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज सिविल अस्पताल देहरा में चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अधिकांश घायलों की स्थिति स्थिर है, लेकिन गंभीर मरीजों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। एसपी देहरा मयंक चौधरी टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच से स्पष्ट है कि हादसा ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण हुआ।

    #ARBtimes #Chintpurni #Devotees #HimachalNews #KangraAccident #RoadAccident
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla News : ठियोग में 34.44 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब का सप्लायर समेत पांच गिरफ्तार

    April 11, 2026

    Shimla Chitta Case: 40 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार, पूरे गिरोह की तलाश में पुलिस जांच तेज

    April 9, 2026

    Solan RLA Scam: वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े में क्लर्क समेत 6 गिरफ्तार

    April 5, 2026

    Chamba Accident: भरमौर में 300 फीट खाई में गिरी पिकअप, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    April 4, 2026

    Mandi News: होटल में पुलिस की रेड, 22 ग्राम चिट्टा के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Himachal : शिमला में 288 ग्राम चिट्‌टा बरामद, अंबाला का तस्कर गिरफ्तार; सोलन में आरोपी फरार, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    April 3, 2026

    Solan Minor Rape Case : अपहरण कर दुष्कर्म, दोषी को 10 साल कैद और 30 हजार जुर्माना

    April 2, 2026

    Hamirpur News : भोरंज थाना के 2 कांस्टेबल निलंबित, चिट्टा तस्करों से सांठगांठ के आरोप में कार्रवाई

    April 1, 2026

    Kangra Crime News : कुटाहण में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या की, गिरफ्तार, जानिए पूरी खौफनाक घटना

    March 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 3 2 8
    Users Today : 52
    Total Users : 103328
    Total views : 208570
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.