Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mandi News : पाकिस्तान मॉडल से चल रहा हिमाचल, आर्थिक कुप्रबंधन से जनता त्रस्त : जयराम ठाकुर
    • Mandi News : 12 अप्रैल को एनडीए और सीडीएस परीक्षा, 1587 अभ्यर्थी होंगे शामिल
    • Sundernagar News: राज्यपाल ने आयुष्मान आरोग्य शिविर का किया शुभारंभ, टीबी मुक्त भारत पर दिया जोर
    • HPU B.Ed Admission 2026: आवेदन शुरू, 23 मई को एंट्रेंस एग्जाम, नई शिक्षा नीति के तहत बदला सिलेबस
    • Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
    • दैनिक राशिफल 08 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Panchayat Election: 5% आरक्षण बदलाव पर हाईकोर्ट की रोक, आज जारी होगा रिवाइज रोस्टर
    • Una Chitta Case : मैहतपुर में 6.30 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन युवक गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla : जुब्बल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के दो तस्कर 44.15 ग्राम चिट्‌टे के साथ गिरफ्तार

    शिमला के जुब्बल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई। पंजाब के दो तस्कर 44.15 ग्राम चिट्‌टे के साथ गिरफ्तार, जिले में 71 दिनों में नशा तस्करी के 73 मामले दर्ज, 136 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 13, 2026Updated:March 13, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में चिट्‌टे की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद पड़ोसी राज्यों से तस्कर सफेद जहर लेकर हिमाचल पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। ताजा मामले में पुलिस ने जुब्बल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पंजाब से चिट्‌टा बेचने आए एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 44.15 ग्राम चिट्‌टा बरामद किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप सिंह निवासी गांव डोनेमट्टर, जिला फिरोजपुर (पंजाब) और अमनप्रीत कौर निवासी गांव मत्तर हियार, जिला फिरोजपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पंजाब से चिट्टा लेकर शिमला जिले के जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्र में सप्लाई करने के इरादे से पहुंचे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उन्हें पहले ही पकड़ लिया गया। बुधवार रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति नशे की खेप के साथ इलाके में पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

    जुब्बल और रोहड़ू में युवाओं को चिट्‌टा बेचने की थी योजना

    गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह चिट्टा कहां से खरीदकर लाए थे और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्र में नशे के आदी युवाओं को यह चिट्टा बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिमला जिला में नशा तस्करी को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। खासकर सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और नाकाबंदी बढ़ा दी गई है, ताकि दूसरे राज्यों से आने वाले तस्करों पर कड़ी नजर रखी जा सके। इससे पहले भी जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्र में पंजाब के कई तस्करों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।

    71 दिन में 73 केस, 136 आरोपी गिरफ्तार

    शिमला जिला पुलिस ने इस साल नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। आंकड़ों के अनुसार इस साल के शुरुआती 71 दिनों में पुलिस ने नशा तस्करी के 73 मामले दर्ज किए हैं और 136 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस की जांच में कई मामलों में दूसरे राज्यों में बैठे बड़े सप्लायरों का भी पता चला है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे के चंगुल से बचाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर कहीं नशा तस्करी से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।

    #ARBtimes #ChittaCase #ChittaSmuggling #DrugSmuggling #himachalcrimenews #HimachalNews #HimachalPoliceAction #HimachalPradeshNews #JubbalNews #NDPSAct #PunjabSmugglers #RohruNews #ShimlaNews #Shimlapolice JubbalCrime
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Panchayat Election: 5% आरक्षण बदलाव पर हाईकोर्ट की रोक, आज जारी होगा रिवाइज रोस्टर

    April 7, 2026

    Shimla Chitta Case : 27.64 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े गए दो दोषियों को 3 साल की सजा

    April 6, 2026

    Solan RLA Scam: वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े में क्लर्क समेत 6 गिरफ्तार

    April 5, 2026

    Jubbal News : हमरान और अपर प्रेम नगर संपर्क मार्ग जनता को समर्पित, रोहित ठाकुर ने किया उद्घाटन

    April 4, 2026

    Chamba Accident: भरमौर में 300 फीट खाई में गिरी पिकअप, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    April 4, 2026

    Mandi News: होटल में पुलिस की रेड, 22 ग्राम चिट्टा के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Shimla : बिजली सब्सिडी के लिए 15 अप्रैल से राशन कार्ड-मीटर लिंक जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया

    April 4, 2026

    Jubbal/Kotkhai: कोट काईना में दो संपर्क सड़कों का लोकार्पण, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गिनाईं विकास योजनाएं

    April 3, 2026

    Shimla : नवोदय विद्यालय ठियोग में प्रतिभा का सम्मान, शिक्षा व सह-शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कार

    April 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 0 1 7
    Users Today : 3
    Total Users : 103017
    Total views : 208119
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.