Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • IPL Season 2026 : धर्मशाला को मिले 3 मैच, 11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से टकराएगी पंजाब किंग्स
    • Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी
    • Rampur Bushahr: रामपुर के ननखड़ी की नन्ही प्रतिभा एंजल ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में मारी बाजी
    • Rampur Bushahr: 3% वेतन स्थगन के फैसले पर भड़का कर्मचारी संघ, सरकार से तुरंत वापसी की मांग
    • Mandi: पंडोह अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का जोश, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल
    • Rohru: रोहड़ू में नशे के खिलाफ मिनी मैराथन, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
    • Mandi Accident: पंडोह डैम के पास हादसा, बस-कार भिड़ंत में 2 की मौत, 2 गंभीर
    • Rampur Bushahr: काशापाट की दिव्या कश्मीरी की बड़ी सफलता: IIM लखनऊ से पढ़ाई के बाद Fortune 500 कंपनी में नौकरी
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    रामपुर फाग मेला 2026 : 5 से 8 मार्च तक राज दरबार में देव समागम, प्रशासन ने तैयारियां की तेज

    रामपुर फाग मेला 2026 का आयोजन 5 से 8 मार्च तक राज दरबार में होगा। देव समागम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, शिमला व कुल्लू से कई देवी-देवता होंगे शामिल।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 27, 2026Updated:February 27, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर 

    रामपुर बुशहर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय फाग मेले को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी (नागरिक) हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

    5 से 8 मार्च तक होगा फाग मेला

    रामपुर फाग मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम।

    अधिकारियों ने बताया कि रामपुर फाग मेला 2026 का आयोजन 5 मार्च से 8 मार्च तक ऐतिहासिक राज दरबार रामपुर परिसर में किया जाएगा। 5 मार्च को प्रातः 11 बजे देवी-देवताओं के पारंपरिक आगमन के साथ मेले का शुभारंभ होगा, जबकि 8 मार्च को विधिवत विदाई के साथ समापन किया जाएगा। उपमंडलाधिकारी ने पुलिस, जल शक्ति, विद्युत, नगर परिषद, अग्निशमन और अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, यातायात प्रबंधन, पार्किंग और अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बाहरी जिलों से श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

    2 मार्च को होगा प्लॉट आबंटन

    रामपुर फाग मेला 2026 में दुकानें लगाने के लिए 2 मार्च 2026 को प्लॉट आवंटन किया जाएगा। व्यापारियों को निर्धारित स्थानों पर ही दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी ताकि अव्यवस्था न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अस्थायी दुकानों, खानपान स्टॉल और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए नियमों का पालन अनिवार्य होगा। मेले के दौरान शिमला और कुल्लू जिलों से 21 देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है। चारों दिन देवलू पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। उत्कृष्ट पारंपरिक नृत्य करने वाले दलों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। नगर परिषद रामपुर की ओर से सभी आमंत्रित देवी-देवताओं को पारंपरिक नजराना प्रदान किया जाएगा, जिसमें इस वर्ष 5 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है।

    ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व

    फाग मेला देव परंपरा का प्रतीक माना जाता है। ऐतिहासिक राज दरबार परिसर में आयोजित यह मेला क्षेत्र की समृद्ध देव संस्कृति, लोक आस्था और पारंपरिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है। उपमंडलाधिकारी ने कहा कि फाग मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव है। सभी विभागों और स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से इसे सफल और यादगार बनाया जाएगा।

    इन देवी-देवताओं को दिया गया है निमंत्रण

    रामपुर फाग मेला 2026 के लिए शिमला और कुल्लू से कुल 21 देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है। इनमें देवता साहिब जाख रचोली, दत्त महाराज बसाहरू, काजल देवता गसो, छट्टू कीम, यशेश्वर शिंगला, परशुराम डंसा,  झाखरू नाग शनेरी, देवी दुर्गा वाड़ी, झाखरू नाग धारा सरगा, पल्थान देवता देलठ, नरसिंह सूमा, मंगलेश्वर देवनगर, पंचवीर कमडाली बोंडा सराहन, डावर कुंड चाटी, थानेश्वर कलेडा, दुर्गा माता गांवबील, कुईंरी महादेव आनी, बुढा सरोहनी कुल्लू सराहन, छिज्जा कालेश्वर देवठी और चंबू कशोली शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    IPL Season 2026 : धर्मशाला को मिले 3 मैच, 11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से टकराएगी पंजाब किंग्स

    March 27, 2026

    Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा

    March 22, 2026

    Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग

    March 22, 2026

    Rampur Bushahr : वन डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट चैंपियनशिप में आनी और करसोग संयुक्त विजेता

    March 16, 2026

    ननखड़ी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को सीबीएसई से जोड़ने की रहेगी प्राथमिकता: रोहित ठाकुर

    March 7, 2026

    बुशहर कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में तांत्रा बॉयज का जलवा, झूम उठे दर्शक

    March 6, 2026

    Rampur Faag Mela : देव वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच निकली देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा

    March 6, 2026

    Rampur Bushahr : ऐतिहासिक फाग मेला आज से, चार दिन नाटी और वाद्ययंत्रों से गूंजेगा राज दरबार

    March 5, 2026

    जगत सिंह नेगी ने सांगला वैली के जिला स्तरीय होली उत्सव के समापन समारोह में की शिरकत

    March 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 3 8 4
    Users Today : 8
    Total Users : 101384
    Total views : 205241
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.