Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mandi : पंचायत चुनावों में कांग्रेस को लगेगा झटका, विधानसभा में भी भाजपा की वापसी तय : जयराम ठाकुर
    • Shimla : मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में 17 समस्याओं का समाधान, मंड्यालू पंचायत में विकास पर जोर
    • Shimla : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53.13 ग्राम चिट्टा बरामद, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश
    • दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: लापरवाही बनी हादसे की वजह: रामपुर में डंपर चालक की दर्दनाक मौत
    • Rampur Bushahr: भूकंप, आग और भूस्खलन पर अभ्यास: नाथपा झाकड़ी में बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल
    • Rampur Bushahr: रामपुर में पहली बार हिमालयन टाइटल फाइट, 15 अप्रैल को 24 बॉक्सर भिड़ेंगे रिंग में
    • Shimla : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारकंडा में 9.28 किलो अफीम और ₹12 लाख नकद बरामद, तीन गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Shimla: रोहड़ू के भरेष्टू गाँव के पेयजल टैंक में विषैला पदार्थ डालने का मामला रहस्यमय, पुलिस जांच जारी

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 12, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    टिक्कर तहसील की शरौंथा पंचायत के भरेष्टू गाँव में पेयजल भंडारण टैंक से लिया गया पानी का सैंपल

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    जिला शिमला के उपमंडल रोहड़ू के अंतर्गत नावर क्षेत्र की टिक्कर तहसील की शरौंथा पंचायत के भरेष्टू गाँव में पेयजल भंडारण टैंक में कथित रूप से विषैला पदार्थ डाले जाने का मामला सामने आया है। घटना ने क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। हालांकि समय रहते पानी में दुर्गंध का पता चल जाने से करीब एक सौ लोगों की आबादी को संभावित खतरे से बचा लिया गया।

    जानकारी के अनुसार 8 जनवरी की शाम करीब आठ बजे गाँव के युवक आदर्श शर्मा ने पानी पीते समय उसमें तीखी व विषैली दुर्गंध महसूस की। उन्होंने तुरंत आसपास के परिवारों को सतर्क किया। इसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया और पुलिस चौकी टिक्कर में शिकायत दर्ज करवाई। इस पेयजल टैंक से लगभग 20 परिवारों को पानी की आपूर्ति होती है। सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग टिक्कर, भूपेंद्र चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही टैंक की सफाई कर अगले दिन से जलापूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    एसडीपीओ रोहड़ू प्रणव चौहान ने पुष्टि की है कि पेयजल टैंक में विषैला पदार्थ डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय लोगों एवं आसपास के गाँवों के निवासियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पेयजल के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

    प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित पेयजल भंडारण टैंक के आसपास न तो कंटीले तारों की घेराबंदी है और न ही टैंक के ढक्कन पर ताला लगाया गया था। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित नहीं हैं। ऐसे में सुरक्षा प्रबंधन को लेकर जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के कई ग्रामीण क्षेत्रों में इसी प्रकार के खुले पेयजल भंडारण टैंक संचालित हो रहे हैं, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था पर समय-समय पर प्रश्न उठते रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    #Bharestu #DrinkingWaterTank #HimachalNews #JalShaktiDepartment #PoliceInvestigation #Rohru #ToxicSubstance #WaterSafety
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Maha Shivratri 2026 : जानें 4 प्रहर की पूजा का मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

    February 15, 2026

    Mnadi: मंडी के संस्कृति सदन में गूंजे सामाजिक सरोकार: ‘हन्नु हटेला’, ‘सफेद पाला’ और ‘अर्धनारीश्वर’ का प्रभावशाली मंचन

    February 13, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर जिला स्तरीय फाग मेला 5 से 8 मार्च तक, देवी-देवताओं की नजराना राशि में 5 से 15% बढ़ोतरी

    February 12, 2026

    Mandi: अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव: संकन गार्डन में सजी शास्त्रीय संगीत, नृत्य व वादन की सुरमयी संध्या

    February 11, 2026

    Rampur Bushahr: माता मंगला काली मंदिर में 18 से 23 फरवरी को होगा प्रतिष्ठा समारोह, 30 हजार श्रद्धालुओं की संभावना

    February 11, 2026

    Shimla: नारकंडा में 3 दिवसीय स्की-स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का शुभारम्भ, आर.एस. बाली ने की 50 लाख की पोर्टेबल लिफ्ट की घोषणा

    February 11, 2026

    Kullu: पाहनाला गांव में पहाड़ी दरकने की घटना: विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने लिया जायजा, विशेषज्ञ भेजने की मांग

    February 10, 2026

    Mandi: मंडी साहित्य उत्सव: शिवरात्रि महोत्सव-2026 में पहली बार होगा साहित्य का संगम

    February 10, 2026

    Mandi: मंडी शिवरात्रि महोत्सव 2026: कल्चरल परेड में देश-विदेश के 33 सांस्कृतिक दल होंगे शामिल

    February 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 5 1 6
    Users Today : 12
    Total Users : 103516
    Total views : 208873
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.