Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mandi : पंचायत चुनावों में कांग्रेस को लगेगा झटका, विधानसभा में भी भाजपा की वापसी तय : जयराम ठाकुर
    • Shimla : मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में 17 समस्याओं का समाधान, मंड्यालू पंचायत में विकास पर जोर
    • Shimla : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53.13 ग्राम चिट्टा बरामद, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश
    • दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: लापरवाही बनी हादसे की वजह: रामपुर में डंपर चालक की दर्दनाक मौत
    • Rampur Bushahr: भूकंप, आग और भूस्खलन पर अभ्यास: नाथपा झाकड़ी में बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल
    • Rampur Bushahr: रामपुर में पहली बार हिमालयन टाइटल फाइट, 15 अप्रैल को 24 बॉक्सर भिड़ेंगे रिंग में
    • Shimla : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारकंडा में 9.28 किलो अफीम और ₹12 लाख नकद बरामद, तीन गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Kullu: कुल्लू दशहरा 2025: रोजगार मेला युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलता है, 635 युवाओं का चयन

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamOctober 15, 2025Updated:November 15, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर रोजगार मेले का शुभारंभ करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    कुल्लू के विधायक और अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष कुल्लू दशहरा में रोजगार मेले के आयोजन के साथ एक नया आयाम जुड़ा है। इस मेले ने न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए, बल्कि हिमाचल प्रदेश सरकार की संवेदनशील और समावेशी सोच को भी उजागर किया।

    रथ मैदान में श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग के सहयोग से आयोजित इस मेले के शुभारंभ के अवसर पर ठाकुर ने कहा कि यह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों का परिणाम है, जो विकास के साथ-साथ मानवीय सरोकारों को प्राथमिकता देती हैं। सरकार का उद्देश्य युवाओं को घर के नज़दीक रोजगार उपलब्ध कराना है।

    ठाकुर ने कुल्लू के मेहनती और ईमानदार लोगों की सराहना करते हुए कहा कि फल, सब्ज़ी उत्पादन और इको-टूरिज्म जैसी गतिविधियों में उनकी भागीदारी काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि यह रोजगार मेला उत्सव समिति की अनुकरणीय पहल है और अगले वर्ष इसे और बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा, ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के और अधिक अवसर मिल सकें।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर प्रदेश सरकार युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रही है। उन्होंने युवाओं से पासपोर्ट बनवाने की अपील की, ताकि उन्हें विदेशों में भी रोजगार मिल सके। ठाकुर ने सभी कंपनियों से न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने युवाओं को सौर ऊर्जा क्षेत्र में उभरती संभावनाओं की ओर ध्यान देने और आईटीआई शमशी में सौर ऊर्जा विषय में प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर उपायुक्त तोरुल रवीश ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि रोजगार मेले में कंपनियों और युवाओं की शानदार उपस्थिति रही। उन्होंने बताया कि मेले में करियर गाइडेंस भी प्रदान किया गया, जिसमें प्रशासनिक सेवाएं, बैंकिंग, शिक्षा और साहसिक खेलों से संबंधित जानकारी दी गई। रोजगार मेले में 34 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कुल 1,186 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ और 635 आवेदकों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया। इसके अलावा 16 स्थानीय नियोक्ताओं ने भी भाग लिया।

    इस अवसर पर नगर परिषद् के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, कृष्ण ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, श्रम एवं रोजगार विभाग के अधिकारी, कंपनियों के प्रबंधक, अभ्यर्थी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    #Foreign_Employment #Himachal_Pradesh_Employment #Job_Fair_2025 #Job_Opportunities #Kullu_Dussehra #Kullu_News #Skill_Development #Youth_Employment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Maha Shivratri 2026 : जानें 4 प्रहर की पूजा का मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

    February 15, 2026

    Mnadi: मंडी के संस्कृति सदन में गूंजे सामाजिक सरोकार: ‘हन्नु हटेला’, ‘सफेद पाला’ और ‘अर्धनारीश्वर’ का प्रभावशाली मंचन

    February 13, 2026

    Shimla: रोहड़ू के भरेष्टू गाँव के पेयजल टैंक में विषैला पदार्थ डालने का मामला रहस्यमय, पुलिस जांच जारी

    February 12, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर जिला स्तरीय फाग मेला 5 से 8 मार्च तक, देवी-देवताओं की नजराना राशि में 5 से 15% बढ़ोतरी

    February 12, 2026

    Mandi: अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव: संकन गार्डन में सजी शास्त्रीय संगीत, नृत्य व वादन की सुरमयी संध्या

    February 11, 2026

    Rampur Bushahr: माता मंगला काली मंदिर में 18 से 23 फरवरी को होगा प्रतिष्ठा समारोह, 30 हजार श्रद्धालुओं की संभावना

    February 11, 2026

    Shimla: नारकंडा में 3 दिवसीय स्की-स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का शुभारम्भ, आर.एस. बाली ने की 50 लाख की पोर्टेबल लिफ्ट की घोषणा

    February 11, 2026

    Kullu: पाहनाला गांव में पहाड़ी दरकने की घटना: विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने लिया जायजा, विशेषज्ञ भेजने की मांग

    February 10, 2026

    Mandi: मंडी साहित्य उत्सव: शिवरात्रि महोत्सव-2026 में पहली बार होगा साहित्य का संगम

    February 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 5 1 6
    Users Today : 12
    Total Users : 103516
    Total views : 208873
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.