Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी
    • Rampur Bushahr: रामपुर के ननखड़ी की नन्ही प्रतिभा एंजल ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में मारी बाजी
    • Rampur Bushahr: 3% वेतन स्थगन के फैसले पर भड़का कर्मचारी संघ, सरकार से तुरंत वापसी की मांग
    • Mandi: पंडोह अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का जोश, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल
    • Rohru: रोहड़ू में नशे के खिलाफ मिनी मैराथन, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
    • Mandi Accident: पंडोह डैम के पास हादसा, बस-कार भिड़ंत में 2 की मौत, 2 गंभीर
    • Rampur Bushahr: काशापाट की दिव्या कश्मीरी की बड़ी सफलता: IIM लखनऊ से पढ़ाई के बाद Fortune 500 कंपनी में नौकरी
    • Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    हिमाचल सरकार ने कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी की। हमीरपुर कॉलेज पहले, संजौली दूसरे और आरकेएमवी तीसरे स्थान पर रहा। टॉप कॉलेजों को 1 लाख रुपये से सम्मानित किया गया।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 18, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी कर दी है। मंगलवार को राज्य सचिवालय में आयोजित प्रधानाचार्य सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने यह रैंकिंग सार्वजनिक की। समग्र रैंकिंग में हमीरपुर कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि संजौली कॉलेज (शिमला) दूसरे और आरकेएमवी कॉलेज शिमला तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा टियर दो में पहला स्थान भोरंज कॉलेज ने जीता। वहीं, सरस्वतीनगर (शिमला) कॉलेज और सुन्नी तृतीय रहा।

    उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक दिवसीय प्रधानाचार्य सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

    टियर-3 कॉलेज रैंकिंग में सिरमौर जिले का कफोटा कॉलेज प्रथम,  दाड़लाघाट कॉलेज द्वितीय और चायल कोटी तृतीय रहा। मुख्यमंत्री ने सभी टॉप रैंकिंग कॉलेजों को सम्मानित करते हुए एक-एक लाख रुपये के चेक प्रदान किए। सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया और कहा कि दूरदराज क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। हमीरपुर में 50 बीघा भूमि पर नया विज्ञान कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इसके लिए 20 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

    राज्य में वाणिज्य कॉलेज खोले जाएंगे

    राज्यभर में वाणिज्य और अन्य विशेष कॉलेज खोले जाएंगे। 400 सहायक प्राध्यापक और 400 जूनियर सहायक प्राध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया जारी। मुख्यमंत्री ने कॉलेजों में न्यू एज पाठ्यक्रम और अतिरिक्त भाषा कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों की तर्ज पर कॉलेजों में रैंकिंग प्रणाली लागू कर गुणवत्ता सुधार पर जोर दिया गया है।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिक्षा सचिव राकेश कंवर, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा, राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. सर्बजोत सिंह बहल और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह सहित कई प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

    #CM_Sukhu #CollegeRanking #EducationNews #EducationReforms #HamirpurCollege #HigherEducation #HimachalEducation #HimachalNews #RKMVShimla #SanjauliCollege #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू

    March 26, 2026

    Shimla Drug Case: पंजाब से नशा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 माह में 11 बड़े तस्कर दबोचे

    March 25, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया

    March 23, 2026

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026

    Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र

    March 23, 2026

    State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान

    March 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 3 8 0
    Users Today : 4
    Total Users : 101380
    Total views : 205234
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.