Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी
    • Rampur Bushahr: रामपुर के ननखड़ी की नन्ही प्रतिभा एंजल ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में मारी बाजी
    • Rampur Bushahr: 3% वेतन स्थगन के फैसले पर भड़का कर्मचारी संघ, सरकार से तुरंत वापसी की मांग
    • Mandi: पंडोह अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का जोश, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल
    • Rohru: रोहड़ू में नशे के खिलाफ मिनी मैराथन, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
    • Mandi Accident: पंडोह डैम के पास हादसा, बस-कार भिड़ंत में 2 की मौत, 2 गंभीर
    • Rampur Bushahr: काशापाट की दिव्या कश्मीरी की बड़ी सफलता: IIM लखनऊ से पढ़ाई के बाद Fortune 500 कंपनी में नौकरी
    • Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Shimla : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होगा 4 वर्षीय इंटीग्रेटिड बीएड कोर्स

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 14, 2025Updated:November 9, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025 से बीएड का चार वर्षीय इंटीग्रेटिड आई-टेप कोर्स शुरू करने की तैयारी की जा रही है। यह कोर्स एनसीटीई (राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद) से स्वीकृत होने के बाद, अब वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौर से गुजर रहा है। इस कोर्स में प्रवेश के लिए एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की ओर से 29 अप्रैल 2025 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च तक जारी रहेगी, और बाद में तिथि बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

    विश्वविद्यालय की आई-टेप इंटीग्रेटिड टीचिंग एजुकेशन प्रोग्राम कमेटी के अध्यक्ष प्रो. कुलदीप सिंह कटोच ने बताया कि विश्वविद्यालय ने एनसीटीई से कोर्स शुरू करने के लिए आवेदन किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब एनसीटीई द्वारा ढांचागत और अन्य आवश्यक सुविधाओं की वेरिफिकेशन की जाएगी, जिसके बाद नए सत्र से कोर्स शुरू करने की अनुमति मिलना लगभग तय है। इस कोर्स के लिए 250 सीटों का आवेदन किया गया है।

    जो छात्र जमा दो (12वीं कक्षा) की परीक्षा दे रहे हैं, वे इस बीएड के इंटीग्रेटिड कोर्स में प्रवेश लेने के लिए एनटीए की वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में बनाए गए हैं। इन केंद्रों में शिमला, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर और ऊना शामिल हैं।

    चार वर्षीय इंटीग्रेटिड कोर्स के लिए 12वीं कक्षा के विद्यार्थी या फिर 12वीं पास विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा उनके लिए एक अच्छा अवसर है जो शिक्षक बनने के लिए तैयार हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2025 रात 11:30 बजे तक जारी रहेगी, इसके बाद तिथि में बढ़ोतरी की संभावना है।

     

    #एनटीएप्रवेशपरीक्षा #बीएडइंटीग्रेटिडकोर्स #शिक्षककोर्स #हिमाचलप्रदेशविश्वविद्यालय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया

    March 23, 2026

    Rampur Bushahr: अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रामपुर के छात्रों ने जीता रजत पदक, हुआ भव्य स्वागत

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: पीजी कॉलेज रामपुर में The Outsider पर गहन विमर्श, छात्रों ने समझा अस्तित्ववाद का दर्शन

    March 18, 2026

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: ननखड़ी स्कूल को Central Board of Secondary Education से संबद्ध करने की अधिसूचना जारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: अभिषेक बने बेस्ट एथलीट, राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन

    March 15, 2026

    Dharamshala : CU Convocation में 509 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 28 मेधावियों को गोल्ड मेडल

    March 15, 2026

    Mandi : द्रंग कॉलेज में राजनीति शास्त्र और इतिहास में शुरू होगी पीजी, द्रंग के छात्रों को मिलेगी बड़ी सुविधा

    March 12, 2026

    Shimla : एचपीयू ने जारी की यूजी-पीजी परीक्षाओं की डेटशीट, 28 मार्च से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं

    March 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 3 8 0
    Users Today : 4
    Total Users : 101380
    Total views : 205234
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.