Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Himachal Panchayat Election: 5% आरक्षण बदलाव पर हाईकोर्ट की रोक, आज जारी होगा रिवाइज रोस्टर
    • Una Chitta Case : मैहतपुर में 6.30 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन युवक गिरफ्तार
    • Himachal : सीमेंट 15 रुपये महंगा, सरिया भी चढ़ा,घर बनाना हुआ और मुश्किल
    • दैनिक राशिफल 07 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Electricity Subsidy : सरकार का यू-टर्न, 126–300 यूनिट पर फिर मिलेगी सब्सिडी
    • Shimla Chitta Case : 27.64 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े गए दो दोषियों को 3 साल की सजा
    • दैनिक राशिफल 06 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Ambulance Workers Protest : आज रात 8 बजे से 108-102 कर्मियों की हड़ताल, सेवाएं होंगी प्रभावित
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में आयोजित AI शून्य फाउंडेशन सर्टिफिकेट कोर्स का समापन

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamAugust 30, 2025Updated:November 15, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में आयोजित पाँच दिवसीय AI शून्य फाउंडेशन सर्टिफिकेट कोर्स का समापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस कोर्स में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और ए.आई. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के विविध पहलुओं के बारे में गहन ज्ञान प्राप्त किया।

    प्रथम चार दिनों में विद्यार्थियों को ए.आई. की भूमिका, परिचय और आधुनिक युग में इसके प्रयोग पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान, दिल्ली से ऑनलाइन माध्यम से श्री शेर सिंह ने विशेषज्ञ व्याख्यान दिया और विद्यार्थियों को AI के विभिन्न अनुप्रयोगों से अवगत कराया।

    कार्यक्रम के समापन अवसर पर, प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने कैरियर गाइडेंस और प्लेसमेंट सैल की पहल की सराहना करते हुए कहा, “इस तरह के आयोजन छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। यह उन्हें भविष्य में बेहतर करियर बनाने के लिए सही दिशा प्रदान करते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और आश्वासन दिया कि महाविद्यालय हमेशा छात्रों के हित में कार्य करेगा।

    कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. शिवाली ठाकुर ने धन्यवाद उद्बोधन प्रस्तुत किया और सभी छात्र-छात्राओं तथा कार्यक्रम समिति के सदस्य का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के लिए निरंतर आयोजित किए जाएंगे। AI शून्य फाउंडेशन सर्टिफिकेट कोर्स छात्रों को तकनीकी दृष्टि से सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है और विद्यार्थियों के कैरियर को नई दिशा देने का यह आयोजन अत्यधिक सफल रहा।

    #AI #CareerGuidance #CertificateCourse #DrPankajBasotia #Placement #RampurCollege #StudentTraining #TrainingProgram #ZeroFoundation technology
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla : नवोदय विद्यालय ठियोग में प्रतिभा का सम्मान, शिक्षा व सह-शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कार

    April 3, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान कलना की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, वॉलीबॉल में टैगोर सदन ने मारी बाजी

    April 2, 2026

    Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अकादमिक भ्रष्टाचार पर CAG का खुलासा, SFI ने फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छेड़ा आंदोलन

    March 31, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान खेलकूद प्रतियोगिता: वॉलीबॉल में कलाम व टैगोर सदन विजेता

    March 30, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में शिक्षकों के लिए कार्यशाला, छात्रों के स्वास्थ्य व समग्र विकास पर जोर

    March 30, 2026

    Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र

    March 28, 2026

    HPU Exam 2026 : आज से यूजी परीक्षाएं शुरू, 1.20 लाख छात्र दो शिफ्ट में देंगे एग्जाम

    March 28, 2026

    Shimla : हिमाचल में 36 और प्राइमरी स्कूल बंद, तीन साल में 1250 स्कूल मर्ज या बंद

    March 28, 2026

    Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया

    March 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 2 9 7 7
    Users Today : 0
    Total Users : 102977
    Total views : 208053
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.