Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी
    • Rampur Bushahr: रामपुर के ननखड़ी की नन्ही प्रतिभा एंजल ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में मारी बाजी
    • Rampur Bushahr: 3% वेतन स्थगन के फैसले पर भड़का कर्मचारी संघ, सरकार से तुरंत वापसी की मांग
    • Mandi: पंडोह अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का जोश, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल
    • Rohru: रोहड़ू में नशे के खिलाफ मिनी मैराथन, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
    • Mandi Accident: पंडोह डैम के पास हादसा, बस-कार भिड़ंत में 2 की मौत, 2 गंभीर
    • Rampur Bushahr: काशापाट की दिव्या कश्मीरी की बड़ी सफलता: IIM लखनऊ से पढ़ाई के बाद Fortune 500 कंपनी में नौकरी
    • Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla : हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र आज से, प्राकृतिक आपदा और स्कूल बंदी पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamAugust 18, 2025Updated:October 5, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। यह सत्र 18 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगा और कुल 12 बैठकें होंगी। सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं, क्योंकि विपक्ष ने प्राकृतिक आपदा प्रबंधन, स्कूलों को बंद करने समेत विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है। इस बीच, रविवार को विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने सुरक्षा बलों की रिहर्सल करवाई।

    सत्र से पहले 12 बजे सर्वदलीय बैठक होगी

    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि सत्र अविलंब चले और सदन में सार्थक चर्चा हो, इसके लिए सत्र शुरू होने से पहले दोपहर 12 बजे सर्वदलीय बैठक होगी। इसमें संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक सुखराम चौधरी को आमंत्रित किया गया है। पठानिया ने कहा कि सत्र का समय जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और समाधान के लिए होना चाहिए। आमजन की अपेक्षा है कि सदन में जनहित से जुड़े विषयों पर गंभीर मंथन हो।

    अब तक 981 प्रश्न प्राप्त हुए हैं विधानसभा सचिवालय को

    अब तक विधानसभा सचिवालय को 981 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। इनमें से 793 तारांकित (मौखिक) और 188 अतारांकित (लिखित उत्तर वाले) प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा नियम 62 के तहत 13, नियम 101 के तहत 6 और नियम 130 के तहत 13 सूचनाएं आई हैं। सदस्य अपने प्रश्न आज शाम 5 बजे तक विधानसभा सचिवालय में जमा कर सकते हैं।

    भाजपा विधायक दल ने सरकार को घेरने की बनाई योजना

    शिमला में भाजपा विधायक दल की बैठक, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में विधायक रणनीति बनाते हुए
    शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति बनाई गई।

    शिमला। भाजपा विधायक दल की बैठक विली पार्क में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें सुखराम चौधरी, विपिन परमार, बिक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा, अनिल शर्मा, विनोद कुमार, इंदर सिंह गांधी, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल, डीएस ठाकुर, आशीष शर्मा, डॉ. जनक राज, लोकेंद्र कुमार, रीना कश्यप, दीप राज, दिलीप ठाकुर, इंदर दत्त लखनपाल, जीत राम कटवाल और हंस राज मौजूद रहे। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि विधानसभा सत्र में कांग्रेस सरकार को विपक्ष कटघरे में खड़ा करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए, कर्मचारियों की मांगों को नकार दिया और कई संस्थानों को बंद या स्थानांतरित कर दिया।

    आपदा प्रभावितों पर झूठे मुकदमे, कानून-व्यवस्था चरमराई : रणधीर 

    रणधीर शर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन में सरकार का नकारात्मक रवैया रहा और भाजपा नेताओं, आपदा प्रभावितों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है, नशे का कारोबार और खनन-शराब माफिया तेजी से फल-फूल रहे हैं, जबकि सरकार चुप्पी साधे बैठी है। वित्तीय स्थिति पर हमला करते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है और आपदा राहत फंड में पारदर्शिता नहीं बरती गई। केंद्र सरकार ने 7000 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि भेजी, लेकिन प्रदेश की जनता को इसका लाभ नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा कि रेल और हवाई अड्डों के विस्तार कार्य धीमी गति से चल रहे हैं और केंद्र विश्वविद्यालय को लेकर भी सरकार ने न्याय नहीं किया है। भाजपा विधायक दल विधानसभा में मुख्यमंत्री और मंत्रियों से हर मुद्दे पर जवाब मांगेगा।

    ये भी पढ़ें >> मानसून सत्र के दौरान विधानसभा क्षेत्र पांच सेक्टरों में विभाजित, सुरक्षा चाक-चौबंद

     

    #Assembly Proceedings #Himachal Congress Government #Himachal Politics News #Himachal Pradesh Latest News #Himachal Vidhan Sabha Monsoon Session #Himachal Vidhan Sabha Session 2025 #Jairam Thakur Opposition #Natural Disaster Himachal #Opposition to shut down schools
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026

    State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 3 8 0
    Users Today : 4
    Total Users : 101380
    Total views : 205234
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.