Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के आरोप
    • Rampur Bushahr: चुनी लाल जिंटा तीसरी बार बने कांग्रेस एससी विभाग रामपुर के अध्यक्ष, किया स्वागत
    • HP Teacher Recruitment : सीबीएसई स्कूलों में 808 शिक्षकों की भर्ती, 17 अप्रैल से आवेदन, जानें पूरी डिटेल
    • दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Bilaspur Jobs: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू, श्रीराम इंश्योरेंस में 6 पदों पर भर्ती
    • Shimla Chitta Case: 40 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार, पूरे गिरोह की तलाश में पुलिस जांच तेज
    • दैनिक राशिफल 09 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi News : पाकिस्तान मॉडल से चल रहा हिमाचल, आर्थिक कुप्रबंधन से जनता त्रस्त : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    हिमाचल पंचायत चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार

    हिमाचल पंचायत चुनाव को लेकर अनिश्चितता बढ़ी। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची, चुनाव टलने की संभावना तेज।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 4, 20261 Comment
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    Source: Google

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    हिमाचल प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर अनिश्चितता और गहराती जा रही है। राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सरकार ने इस संबंध में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर की है। बताया जा रहा है कि यह कदम विस्तृत कानूनी सलाह लेने के बाद उठाया गया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में पंचायत चुनाव लटकने की संभावना बढ़ गई है।

    गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि पंचायत चुनाव 30 अप्रैल से पहले कराए जाएं। इसके साथ ही अदालत ने यह भी आदेश दिया था कि पंचायती राज संस्थाओं के लिए आरक्षण रोस्टर 28 फरवरी तक जारी किया जाए। हाईकोर्ट का मानना था कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करना संवैधानिक जिम्मेदारी है और इसमें अनावश्यक देरी नहीं की जा सकती।

    हालांकि, राज्य सरकार चुनाव कराने के लिए तैयार नजर नहीं आई। सरकार ने चुनाव टालने के पीछे ‘डिजास्टर एक्ट’ (आपदा प्रबंधन अधिनियम) का हवाला दिया। सरकार का तर्क है कि वर्तमान परिस्थितियां चुनाव कराने के अनुकूल नहीं हैं और इससे कानून-व्यवस्था व प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में भी अपनी दलीलों के समर्थन में डिजास्टर एक्ट का ही हवाला दे सकती है।

    3577 पंचायतों में होने हैं चुनाव

    प्रदेश में कुल 3577 पंचायतों और 73 नगरीय निकायों में चुनाव होने हैं। इतने बड़े पैमाने पर चुनाव कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां बेहद अहम होती हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति में ये तैयारियां अधूरी नजर आ रही हैं। चुनाव प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा मतदाता सूची होती है, लेकिन अब तक केवल दो जिलों ने ही वोटर लिस्ट जारी की है। शेष 10 जिलों में अभी तक मतदाता सूचियां जारी नहीं हो पाई हैं, जिससे चुनाव की समयसीमा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    विपक्ष का आरोप जानबूझकर कर देरी कर रही सरकार

    राजनीतिक गलियारों में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हैं। विपक्ष का आरोप है कि सरकार जानबूझकर पंचायत चुनावों में देरी कर रही है ताकि स्थानीय स्तर पर सत्ता विरोधी माहौल का सामना न करना पड़े। वहीं सरकार का कहना है कि वह किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती और परिस्थितियों को देखते हुए जिम्मेदार फैसला लिया जा रहा है।

    अब नजरें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर

    अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हैं। यदि सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाता है, तो पंचायत चुनाव आगे खिसक सकते हैं। वहीं अगर हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा गया, तो सरकार पर तय समयसीमा में चुनाव कराने का दबाव और बढ़ जाएगा। आने वाले दिनों में सुप्रीम कोर्ट का फैसला हिमाचल प्रदेश की पंचायत राजनीति की दिशा तय करेगा।

    #ARBtimes #Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu #Himachal politics #HPGovernment #हिमाचल प्रदेश High Court Himachal Panchayat Election Indian Politics Local Body Election Panchayat Raj Political News Supreme Court पंचायत चुनाव सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट हिमाचल पंचायत चुनाव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Panchayat Election: 5% आरक्षण बदलाव पर हाईकोर्ट की रोक, आज जारी होगा रिवाइज रोस्टर

    April 7, 2026

    Himachal : सीमेंट 15 रुपये महंगा, सरिया भी चढ़ा,घर बनाना हुआ और मुश्किल

    April 7, 2026

    Himachal Electricity Subsidy : सरकार का यू-टर्न, 126–300 यूनिट पर फिर मिलेगी सब्सिडी

    April 6, 2026

    Shimla Chitta Case : 27.64 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े गए दो दोषियों को 3 साल की सजा

    April 6, 2026

    Himachal Ambulance Workers Protest : आज रात 8 बजे से 108-102 कर्मियों की हड़ताल, सेवाएं होंगी प्रभावित

    April 5, 2026

    Punjab BJP Office Grenade Attack: 5 आरोपी गिरफ्तार, रोहड़ू का युवक भी शामिल, ISI लिंक के संकेत

    April 5, 2026

    Chamba Accident: भरमौर में 300 फीट खाई में गिरी पिकअप, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    April 4, 2026

    National Handball Championship: बरेली में हिमाचल की बेटियों का कमाल, यूपी को हराकर जीता खिताब

    April 4, 2026

    Shimla : बिजली सब्सिडी के लिए 15 अप्रैल से राशन कार्ड-मीटर लिंक जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया

    April 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 2 0 8
    Users Today : 142
    Total Users : 103208
    Total views : 208408
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.