Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Chopal: चौपाल को विकास में पीछे नहीं रहने देंगे: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
    • Kinnaur: किन्नौर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: मंत्री जगत सिंह नेगी ने मूरंग में सुनीं जनसमस्याएं
    • Shimla: शिमला में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन, कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के आरोप
    • Rampur Bushahr: चुनी लाल जिंटा तीसरी बार बने कांग्रेस एससी विभाग रामपुर के अध्यक्ष, किया स्वागत
    • HP Teacher Recruitment : सीबीएसई स्कूलों में 808 शिक्षकों की भर्ती, 17 अप्रैल से आवेदन, जानें पूरी डिटेल
    • दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Bilaspur Jobs: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू, श्रीराम इंश्योरेंस में 6 पदों पर भर्ती
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla : हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 18 मार्च से, 21 को पेश होगा बजट

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 18 मार्च से शुरू होगा। 21 मार्च को मुख्यमंत्री 2026-27 का बजट पेश करेंगे। आरडीजी बंद होने से वित्तीय दबाव बढ़ा।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 4, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 18 मार्च से पुनः आरंभ होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से मंगलवार देर शाम इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जानकारी दी कि 21 मार्च को मुख्यमंत्री वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि 18 और 20 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। इसके बाद 23 से 28 मार्च तक बजट पर सामान्य चर्चा और कट मोशन प्रस्ताव लिए जाएंगे। 30 मार्च को सदन में बजट पारित किया जाएगा, जबकि पूरा सत्र 2 अप्रैल तक चलेगा। सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

    चौथा बजट, सामने वित्तीय चुनौतियां

    उधर, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह मुख्यमंत्री का चौथा बजट होगा। इस बार सरकार को विशेष वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश को मिलने वाला राजस्व घाटा अनुदान (RDG) बंद किए जाने से राज्य को लगभग 15 प्रतिशत तक के वित्तीय अंतर का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बजट आकार में कटौती की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

    नरेश चौहान ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत विशेष श्रेणी के राज्यों को वित्तीय सहायता का प्रावधान था। लेकिन 16वें वित्त आयोग द्वारा इसका उल्लेख नहीं किए जाने से प्रदेश को प्रतिवर्ष लगभग 10,000 करोड़ रुपये की संभावित सहायता से वंचित होना पड़ सकता है। पांच वर्षों में यह राशि 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। इसका असर विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर पड़ने की आशंका है। आरडीजी बंद होने का सीधा प्रभाव प्रदेश के करीब 75 लाख लोगों पर पड़ सकता है।

    खाड़ी देशों में रह रहे हिमाचलियों की सुरक्षा पर नजर

    अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव को देखते हुए राज्य सरकार सतर्क है। जानकारी के अनुसार, खाड़ी देशों में लगभग 40 से 42 हजार हिमाचली नागरिक रह रहे हैं। सरकार हेल्पलाइन नंबर जारी करने और सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क तंत्र स्थापित करने की तैयारी कर रही है। राज्यसभा चुनाव को लेकर पूछे गए प्रश्न पर नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान संख्या बल कांग्रेस के पक्ष में है और उम्मीदवार का चयन पार्टी हाईकमान द्वारा किया जाएगा।

    #BudgetSession2026 #CongressHimachal #HimachalBudget2026 #HimachalPolitics #himachalpradesh #HimachalUpdates #RDGIssue #ShimlaNews #StateBudget #VidhanSabhaSession
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Panchayat Election: 5% आरक्षण बदलाव पर हाईकोर्ट की रोक, आज जारी होगा रिवाइज रोस्टर

    April 7, 2026

    Himachal : सीमेंट 15 रुपये महंगा, सरिया भी चढ़ा,घर बनाना हुआ और मुश्किल

    April 7, 2026

    Himachal Electricity Subsidy : सरकार का यू-टर्न, 126–300 यूनिट पर फिर मिलेगी सब्सिडी

    April 6, 2026

    Himachal Ambulance Workers Protest : आज रात 8 बजे से 108-102 कर्मियों की हड़ताल, सेवाएं होंगी प्रभावित

    April 5, 2026

    Punjab BJP Office Grenade Attack: 5 आरोपी गिरफ्तार, रोहड़ू का युवक भी शामिल, ISI लिंक के संकेत

    April 5, 2026

    Chamba Accident: भरमौर में 300 फीट खाई में गिरी पिकअप, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    April 4, 2026

    National Handball Championship: बरेली में हिमाचल की बेटियों का कमाल, यूपी को हराकर जीता खिताब

    April 4, 2026

    Shimla : बिजली सब्सिडी के लिए 15 अप्रैल से राशन कार्ड-मीटर लिंक जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया

    April 4, 2026

    Shimla : हिमाचल में सस्ती PET-CT Scan सुविधा शुरू, IGMC शिमला में ₹10,000 में जांच

    April 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 2 8 2
    Users Today : 6
    Total Users : 103282
    Total views : 208510
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.