Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Chopal: चौपाल को विकास में पीछे नहीं रहने देंगे: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
    • Kinnaur: किन्नौर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: मंत्री जगत सिंह नेगी ने मूरंग में सुनीं जनसमस्याएं
    • Shimla: शिमला में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन, कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के आरोप
    • Rampur Bushahr: चुनी लाल जिंटा तीसरी बार बने कांग्रेस एससी विभाग रामपुर के अध्यक्ष, किया स्वागत
    • HP Teacher Recruitment : सीबीएसई स्कूलों में 808 शिक्षकों की भर्ती, 17 अप्रैल से आवेदन, जानें पूरी डिटेल
    • दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Bilaspur Jobs: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू, श्रीराम इंश्योरेंस में 6 पदों पर भर्ती
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: जयराम ठाकुर का हमला: रोज बैठकें बुला रहे हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू, लेकिन खुद नहीं जानते क्या करना है

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 13, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार पर लगाए गए अनर्गल आरोपों और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के राजनीतिक रवैये के चलते भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार गंभीर आर्थिक और विकास संबंधी मुद्दों की बजाय सिर्फ राजनीति कर रही है।

    ठाकुर ने आरोप लगाया कि बैठक में प्रस्तुत किए गए आंकड़े भ्रामक हैं और केवल राजनीतिक उद्देश्य से पेश किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री रोज बैठकें बुला रहे हैं, लेकिन खुद कन्फ्यूज हैं कि उन्हें वास्तव में क्या करना है।”

    वित्त आयोग और राजस्व घाटा अनुदान पर बयान

    जयराम ठाकुर ने वित्त आयोग के ऐतिहासिक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 12वें वित्त आयोग से ही राजस्व घाटा अनुदान को समाप्त करने की सिफारिशें होती रही हैं।

    • 13वें वित्त आयोग: हिमाचल प्रदेश को 7,800 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान मिला।

    • 14वें वित्त आयोग: हिमाचल प्रदेश को 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व घाटा अनुदान मिला, जो नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में था, जबकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी।

    • 15वें वित्त आयोग: इसने भी राजस्व घाटा अनुदान समाप्त करने की सिफारिश की, हालांकि कोविड महामारी के दौरान इसे “टेपर्ड डाउन” किया गया।

    ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकारों ने हमेशा वित्त आयोग के समक्ष हिमाचल प्रदेश का पक्ष मजबूती और तर्कपूर्ण ढंग से रखा, जबकि वर्तमान सरकार केवल केंद्र को कोसने में व्यस्त है।

    केंद्र सरकार से सहयोग

    ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को मिल रहे सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा:

    • केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बजट में 17% वृद्धि हुई है, जो लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये के बराबर है। इसका सीधा लाभ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा।

    • राज्य के टैक्स डेवोल्यूशन में लगभग 9% की वृद्धि हुई है, जिससे अगले वित्तीय वर्ष में लगभग 2,300 करोड़ रुपये अधिक मिलेंगे।

    • वर्ल्ड बैंक द्वारा 1,992 करोड़ रुपये की बाह्य सहायता प्राप्त योजना (EAP) के तहत ऋण स्वीकृत किया गया है, जिसमें 90% राशि केंद्र सरकार द्वारा वहन की जाएगी।

    ठाकुर ने कहा कि रेलवे, सड़क परिवहन, जल शक्ति मिशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कई योजनाओं में केंद्र सरकार भरपूर सहयोग कर रही है। लेकिन कई परियोजनाएं राज्य सरकार की हिस्सेदारी न देने के कारण लटकी हुई हैं।

    पंचायत चुनाव पर प्रतिक्रिया

    स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने 31 मई तक चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं, जिसका भाजपा स्वागत करती है।

    #BJP #Congress #FinanceCommission #himachalpradesh #JairamThakur #Politics #Shimla #SukhuGovernment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Panchayat Election: 5% आरक्षण बदलाव पर हाईकोर्ट की रोक, आज जारी होगा रिवाइज रोस्टर

    April 7, 2026

    Himachal : सीमेंट 15 रुपये महंगा, सरिया भी चढ़ा,घर बनाना हुआ और मुश्किल

    April 7, 2026

    Himachal Electricity Subsidy : सरकार का यू-टर्न, 126–300 यूनिट पर फिर मिलेगी सब्सिडी

    April 6, 2026

    Himachal Ambulance Workers Protest : आज रात 8 बजे से 108-102 कर्मियों की हड़ताल, सेवाएं होंगी प्रभावित

    April 5, 2026

    Punjab BJP Office Grenade Attack: 5 आरोपी गिरफ्तार, रोहड़ू का युवक भी शामिल, ISI लिंक के संकेत

    April 5, 2026

    Chamba Accident: भरमौर में 300 फीट खाई में गिरी पिकअप, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    April 4, 2026

    National Handball Championship: बरेली में हिमाचल की बेटियों का कमाल, यूपी को हराकर जीता खिताब

    April 4, 2026

    Shimla : बिजली सब्सिडी के लिए 15 अप्रैल से राशन कार्ड-मीटर लिंक जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया

    April 4, 2026

    Shimla : हिमाचल में सस्ती PET-CT Scan सुविधा शुरू, IGMC शिमला में ₹10,000 में जांच

    April 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 2 8 0
    Users Today : 4
    Total Users : 103280
    Total views : 208508
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.