Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • IPL Season 2026 : धर्मशाला को मिले 3 मैच, 11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से टकराएगी पंजाब किंग्स
    • Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी
    • Rampur Bushahr: रामपुर के ननखड़ी की नन्ही प्रतिभा एंजल ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में मारी बाजी
    • Rampur Bushahr: 3% वेतन स्थगन के फैसले पर भड़का कर्मचारी संघ, सरकार से तुरंत वापसी की मांग
    • Mandi: पंडोह अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का जोश, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल
    • Rohru: रोहड़ू में नशे के खिलाफ मिनी मैराथन, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
    • Mandi Accident: पंडोह डैम के पास हादसा, बस-कार भिड़ंत में 2 की मौत, 2 गंभीर
    • Rampur Bushahr: काशापाट की दिव्या कश्मीरी की बड़ी सफलता: IIM लखनऊ से पढ़ाई के बाद Fortune 500 कंपनी में नौकरी
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal : मंडी में जन संकल्प सम्मेलन आज, 3 साल की उपलब्धियां और दो साल का रोडमैप पेश करेगी सरकार

    हिमाचल सरकार आज मंडी में जन संकल्प सम्मेलन में तीन साल की उपलब्धियां और अगले दो वर्षों का रोडमैप पेश करेगी। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों व श्रमिकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 11, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मंडी का पड्‌डल मैदान। यहां पर होगा जन संकल्प सम्मेलन। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात।

    मंडी। हिमाचल में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर आज मंडी में जन संकल्प सम्मेलन का आयोजन कया जा रहा है। इसमें राज्य सरकार अपने तीन वर्ष के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश करेगी। इस कार्यक्रम को 2027 विधानसभा चुनावों की शुरुआती रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंच से तीन साल की उपलब्धियों के साथ आने वाले दो वर्षों का विजन दस्तावेज भी जारी करेंगे।

    मंडी जिला कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से चुनौतीपूर्ण माना जाता है। 2022 विधानसभा चुनाव में यहां की 10 में से 9 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। ऐसे में सरकार ने अपने तीन वर्षीय कार्यकाल का प्रमुख कार्यक्रम मंडी में रखकर इसे राजनीतिक संदेश देने वाली रणनीति बताया है। कांग्रेस इसे जिले में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का अवसर मान रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने दावा किया है कि 20–25 हजार लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। लोगों को ले जाने के लिए करीब 1000 बसें लगाई गई हैं। पूरा शहर कांग्रेस के झंडों, बैनरों और सरकारी योजनाओं के पोस्टरों से सजा दिया गया है। मंडी के पड्‌डल मैदान में उपलब्धियों से जुड़े कई बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं।

    ‘जश्न’ से ‘जन संकल्प’नाम बदलकर विवाद से बचाव

    शुरू में कार्यक्रम का नाम जश्न रखा गया था, लेकिन हालिया आपदाओं को देखते हुए विपक्ष की आलोचना के बाद इसे बदलकर जन संकल्प सम्मेलन कर दिया गया। सरकार ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम उत्सव नहीं, बल्कि जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मंडी शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे कार्यक्रम स्थल की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर विशेष व्यवस्था लागू की गई है।

    तीन साल के मेधावी छात्रों को सम्मान

    पहली बार राज्य सरकार तीन शैक्षणिक सत्रों 2023, 2024 और 2025 के टॉपर्स को एक साथ सम्मानित कर रही है।

    -लगभग 10,000 मेधावी छात्रों को वाउचर दिए जाएंगे।
    -प्रत्येक जिले से चुने गए दो छात्रों को मुख्यमंत्री मंच से सम्मानित करेंगे।
    -शिक्षा विभाग ने विशेष आमंत्रण जारी किए हैं।

    श्रमिकों और महिलाओं को आर्थिक सहायता

    हिमाचल भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन के मुताबिक कार्यक्रम में
    -4,000 पंजीकृत श्रमिकों को 15 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी।
    -19 एकल, विधवा व दिव्यांग महिलाओं को 1–1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
    -बोर्ड अब तक श्रमिक हितों पर 63 करोड़ रुपये और उनके बच्चों की शिक्षा पर 9.28 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है।
    -योजनाओं के प्रचार के लिए 41 विधानसभा क्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए हैं।

     

    #CongressHimachal #HimachalLive #HimachalNews #HimachalPolitics #HPCongress #ARBtimes #JanSankalpSammelan #Mandi #PoliticalUpdate #SukhuGovernment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026

    State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 3 8 4
    Users Today : 8
    Total Users : 101384
    Total views : 205241
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.