Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: पशु मित्र भर्ती: 99 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 20 व 22 अप्रैल को होगा दस्तावेज़ सत्यापन
    • Bilaspur: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू: ब्लू स्टार में 50 ऑपरेटर व इंश्योरेंस कंपनी में 6 पदों पर भर्ती
    • Kinnaur: किन्नौर में साडा बैठक: कचरा प्रबंधन, ट्रैफिक और पर्यटन विकास पर सख्त निर्देश
    • Rampur Bushahr: देलठ में स्कूल-आंगनवाड़ी के पास खुला शराब ठेका, महिलाओं ने उठाई हटाने की मांग
    • AIIMS Bilaspur Recruitment : 60 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, 16 अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू
    • Solan : कसौली हेरिटेज मार्केट में भीषण आग, 8 दुकानें जलकर राख; सिलेंडर धमाकों से करोड़ों का नुकसान
    • Himachal Crime: मंडी में कॉलेज जा रही 19 साल की छात्रा की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार; फांसी की मांग
    • दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur: किन्नौर में साडा बैठक: कचरा प्रबंधन, ट्रैफिक और पर्यटन विकास पर सख्त निर्देश

    रिकांग पिओ में आयोजित साडा बैठक में मंत्री जगत सिंह नेगी ने कचरा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक व्यवस्था और कल्पा गांव के पर्यटन विकास को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJApril 13, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    किन्नौर में साडा की बैठक की अध्यक्षता करते राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर
    राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना (आईटीडीपी) भवन के सम्मेलन कक्ष में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

    मंत्री ने साडा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके अधीन आने वाले क्षेत्रों में सूखे और गीले कचरे का वैज्ञानिक व प्रभावी निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से प्राप्त सेवा शुल्क तथा खुले में कचरा फेंकने पर लगाए गए चालानों से अर्जित राशि का ब्यौरा भी मांगा और इसके पारदर्शी उपयोग पर जोर दिया।

    बैठक में रिकांग पिओ शहर में स्ट्रीट लाइटों की स्थिति, सार्वजनिक शौचालयों के रख-रखाव, नालियों की नियमित सफाई तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा कल्पा गांव के सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसका उद्देश्य क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना और स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि करना है।

    बैठक में पोवारी में ठोस कचरा प्रबंधन, सांगला में पार्किंग व्यवस्था, रिकांग पिओ में विज्ञापन, फिल्म शूटिंग व ड्रोन शूटिंग के लिए दरें निर्धारित करने और कल्पा क्षेत्र के जंगलों में कचरा फेंकने वालों पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाने जैसे अहम विषयों पर भी निर्णय लिए गए। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन सभी निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

    बैठक की कार्यवाही का संचालन उपमंडलाधिकारी कल्पा एवं साडा के सदस्य सचिव अमित कल्थाईक ने किया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी आईटीडीपी घनश्याम दास शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी, पुलिस उपाधीक्षक उमेश्वर राणा, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी छोड़ूप नेगी सहित अन्य गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

    #CleanHimachal #HimachalNews #JagatSinghNegi #Kalpa #kinnaur #localnews #ReckongPeo #SADA #TourismDevelopment #WasteManagement
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ATUL RAJ

      Related Posts

      Kinnaur: किन्नौर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: मंत्री जगत सिंह नेगी ने मूरंग में सुनीं जनसमस्याएं

      April 10, 2026

      Kinnaur: शिपकिला से 1 जून 2026 से शुरू होगा भारत-चीन सीमा व्यापार, तैयारियां तेज

      March 19, 2026

      जगत सिंह नेगी ने सांगला वैली के जिला स्तरीय होली उत्सव के समापन समारोह में की शिरकत

      March 3, 2026

      Kinnaur: राऊलाने व होली उत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त किन्नौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

      December 17, 2025

      Kinnaur: किन्नौर महोत्सव 2025: मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा — यह जिला की अस्मिता, आत्मविश्वास और विकास यात्रा का प्रतीक

      November 3, 2025

      Kinnaur: किन्नौर महोत्सव–2025 के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव, डीसी ने जारी किए आदेश

      October 26, 2025
      Leave A Reply Cancel Reply

      April 2026
      MTWTFSS
       12345
      6789101112
      13141516171819
      20212223242526
      27282930 
      « Mar    
      Categories
      Archives
      About us

      ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

      हमारा फोकस:

      • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
      • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
      • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
      • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

      Contact Us:

      📞 9882210413
      ✉️ editor@arbtimes.in
      ✉️ arbtimeshp@gmail.com

      Our Visitor

      1 0 3 6 1 2
      Users Today : 108
      Total Users : 103612
      Total views : 209104
      Useful links

      🛡️ Government Links

      • भारत सरकार पोर्टल
      • हिमाचल प्रदेश सरकार
      • हिमाचल पुलिस
      • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
      • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
      • RTI Online
      • Election Commission of India

      🎓 Education & Universities

      • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
      • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
      • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
      • IGMC शिमला
      • HP Technical University

      💼 Jobs & Services

      • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
      • हिमाचल रोजगार पोर्टल
      • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
      • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
      • MyGov India
      • UIDAI - आधार सेवा
      Home Top Crime Politics
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • About us
      • Contact us
      • Privacy Policy 
      • Disclaimer
      © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.