एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पंडोह डैम के समीप गुरुवार को एक सड़क हादसा पेश आया, जहां एक बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान सुषांक और गायत्री के रूप में हुई है। वहीं, कार में सवार कश्मीर और दीक्षा को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बीबीएमबी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों और ट्रैफिक इंचार्ज ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला। घायलों को बीबीएमबी की एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
