शिमला: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। मंगलवार देर शाम अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु ने जिला शिमला के रोहड़ू से संबंध रखने वाले छतर सिंह ठाकुर को हिमाचल युवा कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के आदेश जारी किए। छतर सिंह ठाकुर, जो एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत ठाकुर को 60,000 वोट मिले, जबकि ऊना के अखिल अग्निहोत्री को 37,000 और सिरमौर के राहुल चौहान को 15,000 वोट मिले। दिल्ली में हुए साक्षात्कार और शॉर्टलिस्ट प्रक्रिया के बाद छतर सिंह ठाकुर के नाम पर अंतिम मुहर लगी। उनके चयन से युवा कांग्रेस में नई ऊर्जा की उम्मीद की जा रही है।
Trending
- Himachal Panchayat Election: 5% आरक्षण बदलाव पर हाईकोर्ट की रोक, आज जारी होगा रिवाइज रोस्टर
- Una Chitta Case : मैहतपुर में 6.30 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन युवक गिरफ्तार
- Himachal : सीमेंट 15 रुपये महंगा, सरिया भी चढ़ा,घर बनाना हुआ और मुश्किल
- दैनिक राशिफल 07 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
- Himachal Electricity Subsidy : सरकार का यू-टर्न, 126–300 यूनिट पर फिर मिलेगी सब्सिडी
- Shimla Chitta Case : 27.64 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े गए दो दोषियों को 3 साल की सजा
- दैनिक राशिफल 06 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
- Himachal Ambulance Workers Protest : आज रात 8 बजे से 108-102 कर्मियों की हड़ताल, सेवाएं होंगी प्रभावित
