Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी
    • Rampur Bushahr: रामपुर के ननखड़ी की नन्ही प्रतिभा एंजल ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में मारी बाजी
    • Rampur Bushahr: 3% वेतन स्थगन के फैसले पर भड़का कर्मचारी संघ, सरकार से तुरंत वापसी की मांग
    • Mandi: पंडोह अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का जोश, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल
    • Rohru: रोहड़ू में नशे के खिलाफ मिनी मैराथन, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
    • Mandi Accident: पंडोह डैम के पास हादसा, बस-कार भिड़ंत में 2 की मौत, 2 गंभीर
    • Rampur Bushahr: काशापाट की दिव्या कश्मीरी की बड़ी सफलता: IIM लखनऊ से पढ़ाई के बाद Fortune 500 कंपनी में नौकरी
    • Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: दत्तनगर में दूध उत्पादकों का चक्का जाम: भुगतान में देरी और मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन

    दत्तनगर मिल्क प्लांट के पास हिमाचल दूध उत्पादक संघ ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। दूध के भुगतान में देरी, चिलिंग सेंटर चालू करने और गुणवत्ता जांच मशीनें उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 16, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर के दत्तनगर में चक्का जाम करती दूध उत्पादक महिलाएं

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    दत्तनगर में सोमवार को दूध उत्पादकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मिल्क प्लांट के समीप चक्का जाम किया। हिमाचल दूध उत्पादक संघ के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में उत्पादकों ने दूध के भुगतान में देरी और अन्य लंबित मांगों को लेकर रोष जताया।

    दूध उत्पादकों का कहना है कि वे अपनी समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित विभाग से लिखित और मौखिक रूप से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है।

    संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या दूध के भुगतान में हो रही देरी की है। कई बार उत्पादकों को दो से तीन महीने बाद भुगतान मिलता है। उन्होंने मांग की कि दूध का भुगतान हर महीने की 10 तारीख से पहले डीबीटी के माध्यम से किया जाए।

    इसके अलावा सभी दुग्ध सहकारी समितियों में दूध की गुणवत्ता जांच के लिए आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराने और पहले से स्थापित मशीनों को सुचारू रूप से चलाने की भी मांग उठाई गई। उत्पादकों ने सभी सोसाइटियों में अच्छी गुणवत्ता वाला पशु आहार नियमित रूप से उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

    संघ ने मिल्क प्लांट और सभी चिलिंग सेंटरों में खाली पड़े पदों को जल्द भरने की मांग की। साथ ही चिलिंग सेंटर केपू और यूनिट-1 दत्तनगर को तुरंत चालू करने की भी मांग की गई, ताकि गर्मियों में दूध खराब होने से बचाया जा सके।

    इसके अतिरिक्त सभी चिलिंग सेंटरों में दूध की गुणवत्ता जांच के लिए आधुनिक और तेज मशीनें लगाने, पशु औषधालयों में खाली पदों को भरने और उन्नत किस्म का सीमन उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। दूध उत्पादकों ने यह भी कहा कि दूध की बाल्टियों को मिल्क प्लांट और चिलिंग सेंटर से साफ करके वापस दिया जाए तथा दूध परिवहन करने वाली गाड़ियों का भुगतान भी समय पर किया जाए।

    संघ ने दत्तनगर प्लांट और चिलिंग सेंटरों में दूध उत्पादकों और सोसायटी सचिवों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करने की मांग भी रखी। उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से जल्द समाधान निकालने की अपील की, ताकि दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिल सके और उत्पादकों को राहत मिल सके।

    इस दौरान हिमाचल किसान सभा के राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद, राज्य सचिव देवकी नंद, दूध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान सहित रणजीत ठाकुर, तुला राम, सुभाष, कुलदीप, मिलाप, सुषमा, कृष्णा राणा, सरोजनी, सरोज, तारा देवी, शकुंतला, निहाल चंद, दुर्गा, करतार, राम लाल, पूजा, प्रीति और रंजना सहित कई दूध उत्पादक मौजूद रहे।

    #ChakkaJam #DairyFarmers #Dattnagar #FarmersProtest #HimachalNews #himachalpradesh #MilkPlant #MilkProducers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla : PM मोदी का जल्द हिमाचल दौरा, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला

    March 25, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचा रही कांग्रेस सरकार : डॉ. बिंदल

    March 20, 2026

    Rampur Bushahr: कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार की 20 लीटर दूध खरीद नीति को पशुपालक विरोधी बताया

    March 18, 2026

    Shimla: भाजपा की रणनीति तैयार, हर बूथ तक पहुंचेंगी केंद्र सरकार की योजनाएं

    March 18, 2026

    Shimla: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, पैसा कहां गया: जयराम ठाकुर का सवाल

    March 16, 2026

    Shimla : विजिलेंस को RTI से बाहर करने पर सियासत गरम, विपक्ष ने जताया विरोध

    March 16, 2026

    झाकड़ी में एसजेवीएन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का आठवां सम्मेलन, 49 सदस्यीय कमेटी का गठन

    March 8, 2026

    AI Impact Summit 2026 विवाद : मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : रणधीर

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 3 8 0
    Users Today : 4
    Total Users : 101380
    Total views : 205234
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.