शिमला: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। मंगलवार देर शाम अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु ने जिला शिमला के रोहड़ू से संबंध रखने वाले छतर सिंह ठाकुर को हिमाचल युवा कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के आदेश जारी किए। छतर सिंह ठाकुर, जो एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत ठाकुर को 60,000 वोट मिले, जबकि ऊना के अखिल अग्निहोत्री को 37,000 और सिरमौर के राहुल चौहान को 15,000 वोट मिले। दिल्ली में हुए साक्षात्कार और शॉर्टलिस्ट प्रक्रिया के बाद छतर सिंह ठाकुर के नाम पर अंतिम मुहर लगी। उनके चयन से युवा कांग्रेस में नई ऊर्जा की उम्मीद की जा रही है।
Trending
- Himachal Electricity Subsidy : सरकार का यू-टर्न, 126–300 यूनिट पर फिर मिलेगी सब्सिडी
- Shimla Chitta Case : 27.64 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े गए दो दोषियों को 3 साल की सजा
- दैनिक राशिफल 06 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
- Himachal Ambulance Workers Protest : आज रात 8 बजे से 108-102 कर्मियों की हड़ताल, सेवाएं होंगी प्रभावित
- Kangra Earthquake Mockdrill : भूकंप आए तो क्या करें? बिलासपुर में मॉक ड्रिल से लोगों को सिखाए गए उपाय
- Aapda Jagrukta Diwas : भूकंप जैसे हालात में क्या करें? थुनाग वानिकी कॉलेज में छात्रों ने सीखी खास ड्रिल
- Punjab BJP Office Grenade Attack: 5 आरोपी गिरफ्तार, रोहड़ू का युवक भी शामिल, ISI लिंक के संकेत
- Solan RLA Scam: वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े में क्लर्क समेत 6 गिरफ्तार
