Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Chopal: चौपाल को विकास में पीछे नहीं रहने देंगे: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
    • Kinnaur: किन्नौर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: मंत्री जगत सिंह नेगी ने मूरंग में सुनीं जनसमस्याएं
    • Shimla: शिमला में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन, कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के आरोप
    • Rampur Bushahr: चुनी लाल जिंटा तीसरी बार बने कांग्रेस एससी विभाग रामपुर के अध्यक्ष, किया स्वागत
    • HP Teacher Recruitment : सीबीएसई स्कूलों में 808 शिक्षकों की भर्ती, 17 अप्रैल से आवेदन, जानें पूरी डिटेल
    • दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Bilaspur Jobs: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू, श्रीराम इंश्योरेंस में 6 पदों पर भर्ती
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    कोटखाई में हिमाचल सेब उत्पादक संघ का पहला सम्मेलन, आंदोलन तेज करने का ऐलान

    खनेटी (कोटखाई) में हिमाचल सेब उत्पादक संघ के कोटखाई ब्लॉक का पहला सम्मेलन आयोजित हुआ। भूमि बेदखली, FTA, बिजली संशोधन बिल 2025 और स्मार्ट मीटर जैसे मुद्दों पर चर्चा के साथ 23 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 24, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कोटखाई के खनेटी में हिमाचल सेब उत्पादक संघ के पहले सम्मेलन में उपस्थित किसान बागवान

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कोटखाई

    हिमाचल सेब उत्पादक संघ के कोटखाई ब्लॉक का प्रथम सम्मेलन आज खनेटी, कोटखाई में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सम्मेलन में कोटखाई क्षेत्र के विभिन्न गांवों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। राज्य कमेटी सदस्य संजय चौहान के साथ रोहड़ू इकाई से रमन थरटा तथा जुब्बल इकाई से जय सिंह जैहटा और संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    सम्मेलन में भूमि से बेदखली से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और भविष्य की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने सेब उत्पादकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित एवं चरणबद्ध आंदोलन चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। निर्णय लिया गया कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार भूमि प्रदान करने की स्पष्ट नीति नहीं बनाती।

    बैठक में केंद्र सरकार द्वारा न्यूजीलैंड और यूरोपीय संघ के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) तथा अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील से सेब उत्पादकों पर संभावित प्रभावों पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त बिजली संशोधन बिल 2025, स्मार्ट मीटर और मनरेगा जैसे मुद्दों पर सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।

    इस अवसर पर सर्वसम्मति से 23 सदस्यीय ब्लॉक स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में जितेन्द्र रतनैइक (रिंकू) को प्रधान, प्रकाश धीरटा एवं रिशी लाल को उपप्रधान, चांद राम को संयुक्त सचिव, राकेश मैहता को सचिव, राजेश धर्मा को कोषाध्यक्ष तथा निशांत रोंटा को सह सचिव चुना गया।

    कार्यकारिणी सदस्यों में फागणू राम, यशपाल खिख्टा, मेघराम, देवेन्द्र सिंह (शीरा), चेतराम, मोहन सिंह, विजय थमोना, चांद राम, प्रकाश धीरटा, गुलाब पंवार, मदन चैइटा, यशपाल नेक्टा, हरीश गुप्ता एवं बिट्टू चैइंटा को शामिल किया गया।

    सम्मेलन में 27 और 28 फरवरी 2025 को शिमला में प्रस्तावित जिला सम्मेलन के लिए 10 प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया।

    कार्यक्रम का समापन संगठन को और मजबूत बनाने के लिए गांव स्तर पर कमेटियों के गठन को प्राथमिकता देने तथा बागवानों की समस्याओं के समाधान हेतु एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ।

    #AppleGrowers #FTA #himachalpradesh #HimachalSebUtpadakSangh #Horticulture #KisanAndolan #Kotkhai #Shimla
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के आरोप

    April 10, 2026

    Mandi News : पाकिस्तान मॉडल से चल रहा हिमाचल, आर्थिक कुप्रबंधन से जनता त्रस्त : जयराम ठाकुर

    April 8, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में दूध उत्पादक संघ की बैठक, 23 अप्रैल के प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार

    April 2, 2026

    Kumarsain: बिथल में अडानी प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन, श्रम कानून लागू करने की उठाई मांग

    April 2, 2026

    Rampur Bushahr: HPU फीस वृद्धि के खिलाफ SFI रामपुर का ऐलान-ए-जंग, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    March 29, 2026

    Shimla : हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान : 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त

    March 29, 2026

    Rampur Bushahr: निरमंड में दूध उत्पादक संघ की बैठक, 23 अप्रैल के दतनगर प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार

    March 28, 2026

    Shimla : PM मोदी का जल्द हिमाचल दौरा, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला

    March 25, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 2 3 8
    Users Today : 172
    Total Users : 103238
    Total views : 208455
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.