एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। प्रेस क्लब रामपुर की नई कार्यकारिणी गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें प्रधान पद की जिम्मेवारी डॉ. महेंद्र बदरेल दी जबकि महासचिव अतुल कश्यप और कोषाध्यक्ष प्रदीप नेगी को बनाया गया। क्लब की बैठक पूर्व अध्यक्ष अनिल नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बैठक में गत वर्ष प्रैस क्लब द्वारा किए गए कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। क्लब के पूर्व महासचिव सुभाष सैन ने क्लब का लेखा जोखा उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखा। जिसके बाद पूरानी कार्यकारिणी भंग की गई और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार विर्मश किया गया। वहीं गुलजारी लाल डमालू, विरेंद्र कुमार, मीनाक्षी, नवरिता को उपाध्यक्ष चुना गया। सह सचिव विकास कंवर, सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर को चुना गया। वही धर्मेंद्र बोज्ञाटो, मोहन मेहता, संजय सूद को मुख्य सलाहकार बनाया गया। साथ ही अनिल नेगी और सुभाष सैन को सलाहकार बनाया गया। इसके अलावा तिलक राज को प्रेस सचिव चुना गया। रमेश नोगल, तिलकराज कायथ, ईशिका गौतम, संतोष कुमार को सदस्य चुना गया। प्रैस क्लब के अध्यक्ष महेंद्र बदरेल ने कहा कि पत्रकारिता के लिए ये समय खासा चुनौतियों वाला है। लेकिन इस चुनौतीपूर्ण समय में भी सटीक पत्रकारिता करना हर पत्रकार का दायित्व है।
Trending
- Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी
- Rampur Bushahr: रामपुर के ननखड़ी की नन्ही प्रतिभा एंजल ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में मारी बाजी
- Rampur Bushahr: 3% वेतन स्थगन के फैसले पर भड़का कर्मचारी संघ, सरकार से तुरंत वापसी की मांग
- Mandi: पंडोह अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का जोश, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल
- Rohru: रोहड़ू में नशे के खिलाफ मिनी मैराथन, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
- Mandi Accident: पंडोह डैम के पास हादसा, बस-कार भिड़ंत में 2 की मौत, 2 गंभीर
- Rampur Bushahr: काशापाट की दिव्या कश्मीरी की बड़ी सफलता: IIM लखनऊ से पढ़ाई के बाद Fortune 500 कंपनी में नौकरी
- Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम