एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे इन इलाकों में अब स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने रामपुर में डॉक्टरों की तैनाती करते हुए आठ नए चिकित्सकों को नियुक्त किया है।
इन नए आदेशों के तहत निम्न स्थानों पर डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है:
सीएचसी सराहन: डॉ. मोनिका, डॉ. सुष्मिता, डॉ. गुलशन कुमार
सीएचसी तकलेच: डॉ. नीतीश कुमार, डॉ. शिवम गुप्ता
सीएचसी गानवी: डॉ. लविश कालिया
पीएचसी लालसा: डॉ. आशीष
पीएचसी देवठी: डॉ. आदित्य
इन नियुक्तियों से 15/20 और 12/20 जैसे दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को अब 50-60 किलोमीटर दूर रामपुर खनेरी अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में खाली पड़े चिकित्सा पदों को भरने की मांग अब पूरी हो गई है।
स्थानीय विधायक एवं राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल ने कहा कि सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ननखड़ी तहसील के स्वास्थ्य केंद्रों में भी जल्द ही चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। यह कदम हजारों ग्रामीणों को घर के पास इलाज की सुविधा प्रदान करेगा और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाएगा।
