Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi : पंचायत चुनावों में कांग्रेस को लगेगा झटका, विधानसभा में भी भाजपा की वापसी तय : जयराम ठाकुर
    • Shimla : मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में 17 समस्याओं का समाधान, मंड्यालू पंचायत में विकास पर जोर
    • Shimla : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53.13 ग्राम चिट्टा बरामद, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश
    • दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: लापरवाही बनी हादसे की वजह: रामपुर में डंपर चालक की दर्दनाक मौत
    • Rampur Bushahr: भूकंप, आग और भूस्खलन पर अभ्यास: नाथपा झाकड़ी में बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल
    • Rampur Bushahr: रामपुर में पहली बार हिमालयन टाइटल फाइट, 15 अप्रैल को 24 बॉक्सर भिड़ेंगे रिंग में
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोट काईना में किया सामुदायिक भवन व पंचायत भवन का उद्घाटन

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamOctober 19, 2025Updated:November 15, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला।

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र जुब्बल के अंतर्गत कोट काईना पंचायत में विकास कार्यों की श्रृंखला जारी रखते हुए मगावटा गांव में 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन और काईना गांव में 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया।

    इस अवसर पर मंत्री ने ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि कोट काईना पंचायत जुब्बल-कोटखाई विधानसभा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और यहां के विकास के लिए वे निरंतर कार्यरत हैं।

    रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई नावर क्षेत्र एक सेब उत्पादक क्षेत्र है, और वर्ष 2025 सेब उत्पादकों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा क्योंकि भारी बारिश से सड़कों व अन्य आधारभूत ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि राज्य को लगभग 6000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिसमें से 3000 करोड़ रुपये का नुकसान सड़कों को हुआ है।

    जुब्बल-नावर-कोटखाई में 141 सड़कों को मिली मंजूरी

    शिक्षा मंत्री ने बताया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जुब्बल-नावर-कोटखाई की 62 पंचायतों में 141 नई सड़कों को मंजूरी दी गई है। इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है।

    बिजली व्यवस्था में 53 करोड़ का सुदृढ़ीकरण कार्य

    उन्होंने कहा कि जुब्बल उपमंडल में 53 करोड़ रुपये की लागत से बिजली व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और स्तरोन्नयन का कार्य प्रगति पर है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और बेहतर होगी।

    दी दीपावली की शुभकामनाएं

    इस मौके पर रोहित ठाकुर ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व सबके जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आए।

    कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोट काईना के प्रधान रुपिन्दर ढालटा, बीडीसी वाइस चेयरमैन यशवंत जस्टा, स्थानीय बीडीसी सदस्य रंजू शर्मा, एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी, बीडीओ करण सिंह, एसएचओ चेतन चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 21 से 24 अक्टूबर तक जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण और शुभारंभ करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Shimla : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वाहनों में काली फिल्म पर सख्ती बढ़ाई, होंगे चालान

    March 16, 2026

    क्लास-थ्री पदों में महिलाओं को 25% आरक्षण का कानून बनेगा: मुख्यमंत्री सुक्खू

    March 8, 2026

    Rampur Bushahr : लायंस क्लब शिमला ने महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी को 10 स्ट्रेचर दिए

    March 8, 2026

    Bilaspur : राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 17 से 23 मार्च तक, प्रशासन ने तैयारियां की तेज

    March 7, 2026

    Mandi : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन आमंत्रित, 25 मार्च तक करें आवेदन

    March 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 5 1 9
    Users Today : 15
    Total Users : 103519
    Total views : 208884
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.