Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Chopal: चौपाल को विकास में पीछे नहीं रहने देंगे: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
    • Kinnaur: किन्नौर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: मंत्री जगत सिंह नेगी ने मूरंग में सुनीं जनसमस्याएं
    • Shimla: शिमला में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन, कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के आरोप
    • Rampur Bushahr: चुनी लाल जिंटा तीसरी बार बने कांग्रेस एससी विभाग रामपुर के अध्यक्ष, किया स्वागत
    • HP Teacher Recruitment : सीबीएसई स्कूलों में 808 शिक्षकों की भर्ती, 17 अप्रैल से आवेदन, जानें पूरी डिटेल
    • दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Bilaspur Jobs: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू, श्रीराम इंश्योरेंस में 6 पदों पर भर्ती
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: UGC के LOCF ड्राफ्ट के खिलाफ SFI का प्रदर्शन: शिक्षा के भगवाकरण और निजीकरण का विरोध

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamAugust 27, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में SFI (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने UGC द्वारा जारी Learning Outcomes-based Curriculum Framework (LOCF) ड्राफ्ट को जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन SFI की अखिल भारतीय कमेटी के आह्वान पर किया गया।

    राज्य सचिव सन्नी सेकटा ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि UGC द्वारा जारी यह LOCF ड्राफ्ट आदिम, अवैज्ञानिक और आरएसएस के एजेंडे को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने बताया कि रसायन शास्त्र का पाठ्यक्रम सरस्वती वंदना से शुरू किया जा रहा है और वाणिज्य में कौटिल्य के अर्थशास्त्र को शामिल करने की बात कही गई है। इसके अलावा ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ के पाठ्यक्रम में वी.डी. सावरकर की किताब “The Indian War of Independence” को शामिल करना एक विचारधारा विशेष को थोपने की कोशिश है।

    उन्होंने कहा, “यह शिक्षा व्यवस्था को भगवाकरण और निजीकरण की ओर धकेलने का प्रयास है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत केंद्र सरकार शिक्षा को व्यापार और विचारधारा का साधन बना रही है।” उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51(ए)(ह) का हवाला देते हुए कहा कि यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह वैज्ञानिक सोच और सुधार की भावना को बढ़ावा दे, जबकि UGC का यह कदम इसके विपरीत है।

    राज्य उपाध्यक्ष रितेश ने कहा कि SFI छात्र समुदाय से आह्वान करती है कि वे इस शिक्षा विरोधी नीति के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाएं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह छात्रों की आवाज़ दबाने के लिए लगातार छात्र संघ चुनाव (SCA) को बैन किए हुए है, जो लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल करे। SFI ने स्पष्ट किया कि वे शिक्षा के भगवाकरण और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन तेज करेंगे।

    #HimachalPradeshUniversity #NationalEducationPolicy #NEPResistance #PrivatizationOfEducation #Saffronization #Savarkar #SFIProtest #StudentProtest #StudentUnionElections #UGCEducationControversy #UGCLOCFDraft SFI
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Panchayat Election: 5% आरक्षण बदलाव पर हाईकोर्ट की रोक, आज जारी होगा रिवाइज रोस्टर

    April 7, 2026

    Himachal : सीमेंट 15 रुपये महंगा, सरिया भी चढ़ा,घर बनाना हुआ और मुश्किल

    April 7, 2026

    Himachal Electricity Subsidy : सरकार का यू-टर्न, 126–300 यूनिट पर फिर मिलेगी सब्सिडी

    April 6, 2026

    Himachal Ambulance Workers Protest : आज रात 8 बजे से 108-102 कर्मियों की हड़ताल, सेवाएं होंगी प्रभावित

    April 5, 2026

    Punjab BJP Office Grenade Attack: 5 आरोपी गिरफ्तार, रोहड़ू का युवक भी शामिल, ISI लिंक के संकेत

    April 5, 2026

    Chamba Accident: भरमौर में 300 फीट खाई में गिरी पिकअप, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    April 4, 2026

    National Handball Championship: बरेली में हिमाचल की बेटियों का कमाल, यूपी को हराकर जीता खिताब

    April 4, 2026

    Shimla : बिजली सब्सिडी के लिए 15 अप्रैल से राशन कार्ड-मीटर लिंक जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया

    April 4, 2026

    Shimla : हिमाचल में सस्ती PET-CT Scan सुविधा शुरू, IGMC शिमला में ₹10,000 में जांच

    April 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 3 0 0
    Users Today : 24
    Total Users : 103300
    Total views : 208531
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.