Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mandi : पंचायत चुनावों में कांग्रेस को लगेगा झटका, विधानसभा में भी भाजपा की वापसी तय : जयराम ठाकुर
    • Shimla : मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में 17 समस्याओं का समाधान, मंड्यालू पंचायत में विकास पर जोर
    • Shimla : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53.13 ग्राम चिट्टा बरामद, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश
    • दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: लापरवाही बनी हादसे की वजह: रामपुर में डंपर चालक की दर्दनाक मौत
    • Rampur Bushahr: भूकंप, आग और भूस्खलन पर अभ्यास: नाथपा झाकड़ी में बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल
    • Rampur Bushahr: रामपुर में पहली बार हिमालयन टाइटल फाइट, 15 अप्रैल को 24 बॉक्सर भिड़ेंगे रिंग में
    • Shimla : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारकंडा में 9.28 किलो अफीम और ₹12 लाख नकद बरामद, तीन गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    शिमला जिला: स्वामित्व योजना के तहत 2032 गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण सम्पन्न, 158 गांव शेष

    शिमला जिले में स्वामित्व योजना के तहत 2032 आबादीदेह गांवों का ड्रोन सर्वेक्षण पूरा, 158 गांवों का सर्वेक्षण शेष। योजना ग्रामीण संपत्ति अधिकार और डिजिटल मैपिंग में सहायक।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 6, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    अनुपम कश्यप, जिला दंडाधिकारी शिमला (DPRO)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    शिमला जिले में स्वामित्व योजना के तहत कुल 2032 आबादीदेह गांवों का ड्रोन सर्वेक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि अभी 158 गांवों का सर्वेक्षण शेष है। स्वामित्व योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनकी संपत्ति का स्पष्ट और कानूनी स्वामित्व देना और भूमि विवादों को कम करना है। यह योजना 24 अप्रैल 2020 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर शुरू की गई थी।

     इसका मुख्य लक्ष्य गांवों में रहने वाले लोगों को उनकी आबादी वाली जमीन का कानूनी स्वामित्व प्रदान करना और भूमि विवादों को कम करना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी इस योजना को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के सहयोग से इस योजना को ग्रामीण विकास और भूमि प्रबंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में अपनाया है। स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन तकनीक का उपयोग करके गांवों की आबादी भूमि का सटीक सर्वेक्षण किया जाता है। इस सर्वेक्षण के आधार पर प्रत्येक घर और संपत्ति की सीमा निर्धारित की जाती है।

    उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत ड्रोन सर्वेक्षण सफलतापूर्वक किया गया है। सर्वेक्षण पूरा होने के बाद लोगों को उनकी संपत्ति के प्रॉपर्टी कार्ड प्रदान किए जाते हैं। यह प्रॉपर्टी कार्ड उनके घर या जमीन के स्वामित्व का आधिकारिक प्रमाण होता है। इससे ग्रामीण लोगों को बैंक से ऋण लेने, संपत्ति का लेन-देन करने और कानूनी सुरक्षा प्राप्त करने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के कार्यान्वयन में भारतीय सर्वेक्षण विभाग, पंचायती राज विभाग और प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है।

    ड्रोन द्वारा एकत्रित आंकड़ों को आधुनिक तकनीक की सहायता से डिजिटल मैप में परिवर्तित किया जाता है। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर इन नक्शों का सत्यापन किया जाता है ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना से जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में कई सकारात्मक प्रभाव देखने को मिले रहे हैं। सबसे पहले, इससे भूमि संबंधी विवादों में कमी आई है क्योंकि संपत्ति की सीमाएं स्पष्ट रूप से दर्ज हो जाती हैं। दूसरा, ग्रामीण लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है क्योंकि वह अपने प्रॉपर्टी कार्ड को बैंक में गिरवी रखकर ऋण प्राप्त कर सकते हैं। तीसरा, पंचायतों को संपत्ति कर निर्धारित करने में भी सुविधा मिलती है जिससे स्थानीय विकास के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होते हैं। इसके अलावा, स्वामित्व योजना डिजिटल इंडिया और ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

    2032 गावों में हो चुका है ड्रोन सर्वेक्षण पूरा

    2032 गावों में हो चुका है ड्रोन सर्वेक्षण जिला की तहसील और उपतहसीलों में ड्रोन सर्वेक्षण पूर्ण किया जा चुका है। इनमें धामी के तहत 133 गांव, शिमला ग्रामीण के 303, सुन्नी के 97, जुंन्गा के 46, जलोग के 40, ठियोग के 280, देहा के 55, कोटखाई के 125, कलबोग के 41, चैपाल के 119, नेरवा के 138, कुपवी के 48, जुब्बल के 48, सरस्वती नगर के 41, रोहड़ू के 72, टिक्कर के 26, चिढ़गांव के 35, जांगला के 37, ननखड़ी के 51, तकलेच के 35, सराहन के 15, रामपुर के 73, कोटगढ़ के 47, कुमारसैन के 102, डोडरा क्वार के 6 और धमबाड़ी के 19 आबादीदेह गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है।

    158 गावों में होना है अभी ड्रोन सर्वेक्षण जिला की तहसील और उपतहसील जिनमें ड्रोन सर्वेक्षण किया जाना है। इनमें धामी के तहत 2 गांव, शिमला ग्रामीण के 29, जुंन्गा के 8, जलोग के 4, देहा के 17, कोटखाई के 15, कलबोग के 5, चैपाल के 11, नेरवा के 5, रोहड़ू के 8, टिक्कर के 3, जांगला के 7, ननखड़ी के 7, तकलेच के 7, सराहन के 1, रामपुर के 5, कोटगढ़ 1, कुमारसैन के 21 और डोडरा क्वार के 2 आबादीदेह गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण किया जाना शेष है। हेडिंग, मेटा डिस्क्रीपशन, फोक्स कीवर्ड, स्लग और हैश टैग देकर संपादित करें

    #DigitalMapping #DroneSurvey #GraminSashaktikaran #himachalpradesh #PropertyRights #RuralDevelopment #Shimla #SwamitvaYojana
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Shimla : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वाहनों में काली फिल्म पर सख्ती बढ़ाई, होंगे चालान

    March 16, 2026

    क्लास-थ्री पदों में महिलाओं को 25% आरक्षण का कानून बनेगा: मुख्यमंत्री सुक्खू

    March 8, 2026

    Rampur Bushahr : लायंस क्लब शिमला ने महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी को 10 स्ट्रेचर दिए

    March 8, 2026

    Bilaspur : राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 17 से 23 मार्च तक, प्रशासन ने तैयारियां की तेज

    March 7, 2026

    Mandi : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन आमंत्रित, 25 मार्च तक करें आवेदन

    March 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 5 1 6
    Users Today : 12
    Total Users : 103516
    Total views : 208873
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.