Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • AIIMS Bilaspur Recruitment : 60 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, 16 अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू
    • Solan : कसौली हेरिटेज मार्केट में भीषण आग, 8 दुकानें जलकर राख; सिलेंडर धमाकों से करोड़ों का नुकसान
    • Himachal Crime: मंडी में कॉलेज जा रही 19 साल की छात्रा की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार; फांसी की मांग
    • दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi : पंचायत चुनावों में कांग्रेस को लगेगा झटका, विधानसभा में भी भाजपा की वापसी तय : जयराम ठाकुर
    • Shimla : मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में 17 समस्याओं का समाधान, मंड्यालू पंचायत में विकास पर जोर
    • Shimla : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53.13 ग्राम चिट्टा बरामद, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश
    • दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    सोलन

    Solan : कसौली हेरिटेज मार्केट में भीषण आग, 8 दुकानें जलकर राख; सिलेंडर धमाकों से करोड़ों का नुकसान

    Solan : कसौली हेरिटेज मार्केट में भीषण आग, 8 दुकानें जलकर राख हो गईं। गैस सिलेंडरों में धमाकों से आग तेजी से फैली। करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका, प्रशासन ने जांच शुरू की। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 13, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कसौली

    हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल कसौली छावनी स्थित हेरिटेज मार्केट में रविवार देर रात भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग की इस घटना में चार रेस्टोरेंट, एक मेडिकल स्टोर और तीन गिफ्ट आइटम की दुकानें समेत कुल आठ दुकानें जलकर राख हो गईं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाजार का बड़ा हिस्सा खाक हो चुका था।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत एक रेस्टोरेंट से हुई बताई जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। रेस्टोरेंट में रखे गैस सिलेंडरों में अचानक धमाके होने लगे, जिससे आग तेजी से फैल गई। बताया जा रहा है कि 10 से 12 सिलेंडरों के फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। लगातार हो रहे धमाकों के कारण स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग रात करीब तीन बजे लगी। सबसे पहले एक स्थानीय युवक ने बाजार से धुआं उठते देखा और तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

    दमकल, सेना और वायुसेना ने संभाला मोर्चा

    सूचना मिलते ही दमकल विभाग, सेना और वायुसेना की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए 7 से 8 दमकल वाहन लगाए गए। संकरी गलियों और लकड़ी के पुराने ढांचे के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के इलाकों को सुरक्षित किया। बताया जा रहा है कि जिस हेरिटेज मार्केट में आग लगी, वह करीब 100 साल पुरानी थी और क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान मानी जाती थी। इस कारण आग से केवल आर्थिक ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक क्षति भी हुई है।स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि कई दुकानों में बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

    प्रशासन ने शुरू की जांच, दुकानदारों ने मांगा मुआवजा

    घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। साथ ही आग लगने के सटीक कारणों की जांच भी की जा रही है। प्रभावित दुकानदारों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सकें। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में अग्निशमन व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस हादसे ने कसौली के ऐतिहासिक बाजार को गहरी चोट पहुंचाई है।

     

    यह भी पढ़ें 

    Himachal Crime: मंडी में कॉलेज जा रही 19 साल की छात्रा की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार; फांसी की मांग

    #ARBtimes #CylinderBlast #FireAccident #FireIncident #FireNews #HeritageMarket #HimachalFire #HimachalNews #himachalpradesh #IndiaNews #Kasauli #KasauliFire #KasauliHeritageMarket #KasauliNews #localnews #MarketFire #ShimlaNews #TouristPlace
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Solan: मुख्यमंत्री सुक्खू ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में 68.42 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया

    October 4, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 5 7 3
    Users Today : 69
    Total Users : 103573
    Total views : 209034
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.