एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर और विकास खंड ननखड़ी की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति योजनाओं को लेकर 4 से 6 सितंबर 2025 तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठकें 15वें वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान को जल शक्ति विभाग को हस्तांतरित करने और ग्राम पंचायत विकास योजना में इन परियोजनाओं को शामिल करने के उद्देश्य से की जा रही हैं।
उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि इन बैठकों में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है, ताकि योजनाओं को जनहित और पारदर्शिता के साथ अंतिम रूप दिया जा सके। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय निवासियों और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन बैठकों में अनिवार्य रूप से भाग लें।
📅 ग्राम सभा की तिथियां और स्थान:
4 सितंबर 2025: दत्तनगर, मुनिश, कोट, किन्नू, निरथ, शाहधार, ज्यूरी, देवकी, नरैण, बाहली, दोफदा, देव नगर, अड्डु, थैली-चखटी, खामाड़ी, जाहू, देलठ, बड़ोग।
5 सितंबर 2025: लवाना-सदाना, झाकड़ी, भडावली, जगोटी गोपालपुर, दरकली, सराहन, डंसा, क्याओ, कुहल, रचोली, धार-गौरा, बगलती, गाहन, शौली, बडाच, ननखड़ी, खडाहन।
6 सितंबर 2025: तकलेच, काशापाठ, लालसा, बधाल, सरपारा, सिंगला, फांचा, मशनू, टिप्पर-मझौली, करांगला, कुगल-बाल्टी, खुन्नी-पनोली, खोलीघाट।
