Shimla: कूट खड्‌ड में आई बाढ़ से हुए नुकसान का प्रशासन ने किया आंकलन

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर(शिमला)। हिमाचल प्रदेश के रामपुर उपमंडल के पंद्रह बीश क्षेत्र में देर रात भारी बारिश के कारण कूट खड्ड बाढ़  में तबाही मच गई। जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से खड्ड के तेज बहाव में ग्रामीणों के लिए बनी चार पुलियां बह गईं, और कई बीघा उपजाऊ भूमि व फसलें नष्ट हो गईं।

क्षति का विवरण इस प्रकार है:

  • खिंऊचा गांव: बिजली के खंभे पानी में बह गए।

  • कूट गांव: चार अस्थायी पुल बह गए।

  • देवता साहब राईबाग (कूट): लगभग एक बीघा भूमि बह गई।

  • रमेश चंद्र पुत्र शंकर दास (कूट): 7 साल के सेब के 20 पौधे, मक्की, राजमाह की फसलें बर्बाद, एक बीघा भूमि बह गई।

  • आनंद कुमार पुत्र दुर्गा सिंह (कूट): 10 सेब के पौधे और दो बीघा भूमि बही।

  • गोपाल सिंह पुत्र रती राम (कूट): राजमाह की फसल और डेढ़ बीघा भूमि बह गई।

  • विजेंद्र पुत्र ज्ञान सिंह (कूट): 10 सेब के पौधे, आलू, ओगला, राजमाह और एक बीघा भूमि बह गई।

एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और जिला आपदा प्रबंधन विभाग व तहसीलदार कार्यालय के अधिकारियों के साथ नुकसान का आंकलन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *