Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Una : बंगाणा में जघन्य अपराध: तालाब में मिला नवजात शिशु का शव, गले में पत्थर, हत्या की आशंका

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 16, 2025Updated:November 9, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो
    ऊना। उपमंडल बंगाणा की पंचायत धुंधला के गांव अपर धुंधला में मंगलवार देर शाम एक बेहद दर्दनाक और अमानवीय घटना सामने आई। गांव के श्मशान घाट के पास स्थित तालाब में एक नवजात शिशु का शव तैरता हुआ पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवजात के गले में पत्थर बंधा हुआ था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसे जानबूझकर तालाब में फेंका गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिशु (लड़का) का हाल ही में जन्म हुआ था और जन्म के कुछ ही समय बाद उसे तालाब में फेंक दिया गया। पंचायत उप-प्रधान ने बताया कि उन्हें जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से शुरू कर दी गई है। इस क्रूर कृत्य ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही समाज में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा के प्रति जागरुकता फैलाने की भी आवश्यकता जताई जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

     

    #CrimeAgainstNewborn #HimachalPradeshNews #HPPolice #HumanityShocked #JusticeForInfant #InfantTragedy #PoliceAction #SocialAwareness #UnaDistrictNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Palampur Suicide Case : प्राइवेट कॉलेज के क्लासरूम में छात्रा ने पंखे से लटककर दी जान

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक खड्ड में गिरा, चालक की मौत

    March 18, 2026

    SundarNagar drug case : होटल से चल रहा था नशे का धंधा, 21 ग्राम चिट्टा के साथ दो गिरफ्तार

    March 18, 2026

    Shimla : जुब्बल-रोहड़ू में चिट्टा सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा, युवती समेत सरगना गिरफ्तार

    March 18, 2026

    Bilaspur : पढ़ाई के लिए मोबाइल से रोका, 13 साल के बच्चे ने कर ली आत्महत्या

    March 17, 2026

    Mandi Accident : बर्फ पर फिसली कार खाई में गिरी, पति की मौत, पत्नी गंभीर

    March 17, 2026

    Solan : करालघाट जंगल में डबल डेथ मिस्ट्री, युवक लटका मिला, युवती जमीन पर मृत

    March 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.