एआरबी टाइम्स ब्यूरो
कुल्लू। एयरमैन सिलेक्शन सेंटर (ASC), अंबाला द्वारा जारी सूचना के अनुसार, भारतीय वायुसेना अग्निवीर इंटेक 01/2026 के अंतर्गत अग्निवीर वायु भर्ती रैली 2025 का आयोजन कर रही है। यह भर्ती रैली 27 अगस्त 2025 से 2 सितम्बर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
यह भर्ती रैली अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए खुली है जो पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ (UT), जम्मू और कश्मीर (UT) तथा लद्दाख (UT) के निवासी हैं। पात्र उम्मीदवारों को भारतीय वायुसेना में सेवा का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।
इस रैली में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती की पूर्ण अधिसूचना, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया एवं आवेदन विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in/ पर जाकर जानकारी प्राप्त करें।
