एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर वन मंडल की वनरक्षक श्रीमती उषा देवी को हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा हिमालयन गोरल के शिकार के एक मामले में शिकारी को पकड़ने हेतु दिखाई गई बहादुरी, सूझबूझ और पेशेवर कार्यशैली के लिए सम्मानित किया गया।
श्रीमती उषा देवी ने जिस साहस और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय दिया, वह न केवल वन्यजीवों की सुरक्षा में एक उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि पूरे वन विभाग के फ्रंटलाइन स्टाफ के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उनके इस सराहनीय कार्य से वन्यजीव संरक्षण को नई ऊर्जा मिली है और यह फ्रंटलाइन कर्मचारियों के समर्पण और आत्मबल को दर्शाता है।
रामपुर वन मंडल को उनकी सेवाओं पर गर्व है और भविष्य में भी उन्हें इसी तरह की शक्ति, सफलता और सम्मान की शुभकामनाएं देता है। श्रीमती उषा देवी का योगदान सतत विकास और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में अत्यंत सराहनीय और महत्वपूर्ण है।