Shimla: भाजपा महासू जिला कार्यकारिणी की ठियोग में घोषणा, संगठन को मिले नए पदाधिकारी

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

शिमला। भारतीय जनता पार्टी महासू जिला की नई कार्यकारिणी की घोषणा ठियोग में एक समारोह के दौरान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा ने की, जिन्होंने उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस विशेष अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य पायल वैद्य और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पायल वैद्य ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है जो कार्यकर्ताओं की निष्ठा और परिश्रम से संचालित होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि महासू जिले की नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूती प्रदान करेगी और आगामी चुनावों के लिए आधार तैयार करेगी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और चौपाल विधायक बलबीर वर्मा, भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा, रामपुर से भाजपा प्रत्याशी कौल नेगी, महासू जिले के सभी मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

अपने संबोधन में राकेश शर्मा ने कहा, “पार्टी की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। यह कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी और हर मोर्चे पर सक्रिय भूमिका निभाएगी।

भाजपा जिला महासू की नई कार्यकारिणी:-


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *