• Tue. Aug 12th, 2025

    एआरबी टाइम्स

    सच के साथ, समाज के साथ।

    Rampur Bushahr: भाजपा मंडल रामपुर व सराहन ने निकाली तिरंगा सम्मान यात्रा

    ByARB Times

    Aug 11, 2025

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर व सराहन द्वारा युवा नेता कौल नेगी की अगुवाई में तिरंगा सम्मान यात्रा रामपुर व सराहन में निकाली गई। इस अवसर पर पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष कौल नेगी और रामपुर मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान व सराहन मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    यात्रा के दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा न केवल राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रतीक रही, बल्कि यह संविधान, संस्कृति और भारत की एकता का संदेश भी लेकर आई।

    कौल नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि यह कोई साधारण यात्रा नहीं है। यह हमारे राष्ट्रगौरव, संविधान और संस्कृति का प्रतीक है। यह यात्रा हमारे उन वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने इस तिरंगे की शान के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने आगे कहाभारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य सदैव ‘राष्ट्र प्रथम’ रहा है। यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का एक माध्यम है। हम सभी भारत को आत्मनिर्भर और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में संकल्पबद्ध हैं।

    इस मौके पर कुलबीर खुंद, ब्रिज लाल, गोपाल बंसल, रूपेश्वर कुमार, यशपाल पालसरा,  देश दीप गौतम,

    वीना परमार, दिनेश खमराल सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *