एआरबी टाइम्स ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान 1 जुलाई को किया जाएगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 30 जून को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक शिमला स्थित बीजेपी मुख्यालय दीप कमल चक्कर में संपन्न होगी। चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज के अनुसार, शाम 3 बजे नामांकन पत्रों की छंटनी होगी और शाम 5 बजे तक नाम वापसी की अंतिम तिथि तय की गई है। अध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय परिषद सदस्य पदों के लिए कुल आठ नामांकन भरे जाएंगे। यदि अध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल होते हैं तो प्रदेश परिषद के करीब 200 सदस्य मतदान करेंगे।
मतदान की पूरी प्रक्रिया बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में होगी, जबकि परिणाम की घोषणा पीटरहॉफ शिमला में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह करेंगे। उल्लेखनीय है कि हिमाचल बीजेपी को नया अध्यक्ष दिसंबर 2024 तक तय करना था, लेकिन भीतरी गुटबाजी और संगठनात्मक कारणों से यह प्रक्रिया अब तक लंबित थी। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अब पार्टी संगठन में तेजी लाई जा रही है।
🗳️ मतदान और चुनाव प्रक्रिया का संक्षेप:
नामांकन: 30 जून, दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक
जांच: दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक
नाम वापसी: 3:00 से 5:00 बजे तक
घोषणा: 1 जुलाई, सुबह 11:00 बजे पीटरहॉफ, शिमला
114 डेलीगेट्स करेंगे मतदान
मुख्य नाम : जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर, सतपाल सिंह सत्ती, सुरेश भारद्वाज, कंगना रनौत, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, डॉ. राजीव बिंदल, डॉ. राजीव सैज़ल, सुरेश कश्यप, विपिन परमार, बिक्रम ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल, संजय सूद, रीना कश्यप, त्रिलोक जम्वाल, बलदेव तोमर, शशि बाला, चेतन बरागटा, अनीता चौधरी, कौल नेगी, सुखराम चौधरी, राकेश पठानिया, सुरेन्द्र शौरी, बलवीर वर्मा, नरोतम ठाकुर, पवन काजल, संजय गुलेरिया, राजेंद्र गर्ग, डॉ. अनिल धीमान, रविंदर चौहान, और अन्य।
महिला प्रतिनिधि : इंदु बाला, रीता धीमान, पूनम धीमान, शीला देवी, नैना शर्मा, मोनिका पठानिया, प्रियंता शर्मा, कमलेश कुमारी, रीना शर्मा, पायल वैद्य, नीलम कुमारी, डॉ. डेज़ी ठाकुर, किरण बावा, शशि चम्बियाल
अन्य प्रमुख सदस्य: सुभाष चंद, घनश्याम शर्मा, विजय ठाकुर, हंस राज, डॉ. जनक राज, रणवीर निक्का, रमा शर्मा, अरुण कुमार मेहरा, त्रिलोक कपूर, बलवीर बग्गा, केएल ठाकुर, पुर्शोत्तम गुलेरिया, राकेश जम्वाल, दीप राज कपूर, प्रकाश राणा, हर्ष महाजन, इंद्र सिंह गांधी, रतन सिंह पाल।