Rampur Bushahr: वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर रामपुर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, कहा- वे आधुनिक हिमाचल के निर्माता

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन राज दरबार परिसर में किया गया, जिसमें सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विधायक नंद लाल ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को पूरे प्रदेश में आज भी श्रद्धा से याद किया जाता है। उन्होंने प्रदेश के चहुँमुखी विकास की नींव रखी और उन्हें “आधुनिक हिमाचल का निर्माता” कहा जाता है। उन्होंने क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर समान रूप से पूरे राज्य में विकास कार्य करवाए, जिसके प्रमाण आज भी देखने को मिलते हैं।

कार्यक्रम में सेवा दल, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से देश रत्न शर्मा, मोहन नेगी, वीरेंद्र भलूनी, राजीव ठाकुर, पंकज शर्मा, राहुल शर्मा, अंकुर शर्मा, जसवीर ठाकुर, डीडी कश्यप, भूपेश धीमान, राजेश गुप्ता, मनीष चौहान, शशि द्रोहा, पुज्य देव शर्मा, मुकेश शर्मा आदि ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *