Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    करियर एवं रोजगार

    Rampur Bushahr: छोटे दुकानदारों को आर्थिक राहत: नगर परिषद रामपुर में राजीव गांधी लघु दुकानदार सुख कल्याण योजना पर चर्चा

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 9, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    नगर परिषद रामपुर में आयोजित बैठक में उपस्थित बैंक अधिकारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं छोटे दुकानदार

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    नगर परिषद रामपुर द्वारा राजीव गांधी लघु दुकानदार सुख कल्याण योजना (शहरी) के अंतर्गत बुधवार को सूचना एवं जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी  बीआर नेगी ने की। बैठक में सामुदायिक प्रबंधक, क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छोटे दुकानदार उपस्थित रहे।

    बैठक के दौरान कार्यकारी अधिकारी ने योजना के उद्देश्य, पात्रता, लाभ तथा आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना विशेष रूप से ऐसे छोटे दुकानदारों को आर्थिक राहत प्रदान करने के लिए शुरू की गई है, जिनके बैंक ऋण एनपीए (गैर-निष्पादित संपत्ति) घोषित हो चुके हैं।

    कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत वन टाइम सेटलमेंट (OTS) की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके तहत वे छोटे दुकानदार पात्र होंगे, जिन्होंने 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2025 की अवधि के दौरान टर्म लोन या कार्यशील पूंजी के रूप में ऋण लिया है और ऋण चुकाने में असमर्थ रहने के कारण जिनका ऋण एनपीए घोषित किया गया है।

    इसके अतिरिक्त, जिन छोटे दुकानदारों ने बैंकों से दो लाख रुपये तक का व्यवसायिक ऋण लिया है और जिनका ऋण एनपीए हो चुका है, वे भी योजना के अंतर्गत पात्र होंगे। इसमें मोची, दर्जी, मोबाइल मरम्मतकर्ता, गैराज संचालक, चाय, बर्तन, किराना, नाई, सड़क विक्रेता सहित अन्य छोटे दुकानदार शामिल हैं।

    योजना के तहत जिन लाभार्थियों पर कुल बकाया राशि (मूलधन व ब्याज सहित) एक लाख रुपये तक है, उन्हें बैंक के माध्यम से एक लाख रुपये तक की ओटीएस सुविधा प्रदान की जाएगी, जिसका वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। वहीं, जिन लाभार्थियों पर बकाया राशि एक लाख रुपये से अधिक है, उन्हें भी एक लाख रुपये तक की ओटीएस सुविधा दी जाएगी, बशर्ते शेष राशि वे स्वयं जमा करने के लिए तैयार हों।

    बैठक में उपस्थित बैंक प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि वे योजना के अंतर्गत पात्र दुकानदारों को समयबद्ध लाभ प्रदान करने में सहयोग करें तथा अधिक से अधिक मामलों का निपटारा इस योजना के माध्यम से करें। वहीं, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक दुकानदारों को योजना की जानकारी देकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।

    कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे दुकानदारों को पुनः आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। बैठक में उपस्थित सभी बैंकों एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

    #FinancialAssistance #NagarParishadRampur #NPALoan #OTSScheme #RajivGandhiSukhKalyanYojana #RamPurNews #SmallShopkeepers #TraderWelfare #UrbanScheme
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

    March 19, 2026

    Mandi: मंडी में जॉब फेयर का आयोजन, निजी कंपनियां करेंगी 196 पदों पर चयन

    March 17, 2026

    Jawahar Navodaya Vidyalaya रिकांग पिओ में 23 मार्च को सदन अधीक्षक पद के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू

    March 13, 2026

    HPRCA CBT Exam Schedule : विभिन्न पदों की परीक्षा तिथि जारी, 4–7 मार्च तक करेक्शन विंडो खुलेगी

    March 4, 2026

    27 फरवरी को एमएस एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस में आईटी शिक्षक पदों हेतु कैंपस इंटरव्यू

    February 25, 2026

    किन्नौर में सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा पर्यवेक्षक के 120 पदों के लिए भर्ती

    February 20, 2026

    Himachal Pradesh: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिये ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

    February 16, 2026

    Mandi: Indian Army: अग्निवीर भर्ती रैली 22 मार्च से पंडोह में, मंडी–कुल्लू–लाहौल स्पीति के अभ्यर्थी होंगे शामिल

    February 14, 2026

    Kinnaur: किन्नौर जिला में पशु मित्र भर्ती: कल्पा व पूह उपमंडल में 17 व 19 और निचार में 23 को शारीरिक परीक्षण

    February 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 0 0 7 7 2
    Users Today : 3
    Total Users : 100772
    Total views : 204093
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.