एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निगुलसरी में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंत्री ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। अब पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम की पढ़ाई शुरू हो चुकी है और कई स्कूलों को CBSE बोर्ड से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के मामले में देश में 5वें स्थान पर है, जो पूर्व सरकार में 21वें स्थान पर था।
जगत सिंह नेगी ने निगुलसरी स्कूल में बास्केटबॉल कोर्ट स्थापित करने का आश्वासन दिया और स्कूल को 50,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने अकादमिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, ए.पी.एम.सी निदेशक उमेश नेगी, किनफेड अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, उप पुलिस अधीक्षक राज कुमार, साथ ही अन्य अधिकारी, कर्मचारी और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
