एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, झाकड़ी में अंतर सदनीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मुकेश गुप्ता द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों – व्यास, रावी, सतलुज और यमुना – के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र एवं छात्राओं के बीच फुटबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। फुटबॉल प्रतियोगिता में यमुना सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सतलुज सदन को 3-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं रावी सदन तीसरे स्थान पर रहा। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में व्यास सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रावी सदन ने दूसरा और यमुना सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों के बीच शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। कक्षा 6 में छात्र वर्ग में परीक्षित (यमुना सदन), हर्षवर्धन (व्यास सदन) और पर्व (रावी सदन) ने क्रमशः प्रथम स्थान प्राप्त किए। छात्रा वर्ग में रानया (प्रथम), विदुषी (द्वितीय) और सौम्या (तृतीय) रहीं। कक्षा 7 में आयुष (सतलुज सदन) प्रथम, आरव नेगी (व्यास सदन) द्वितीय और जय आदित्य (रावी सदन) तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में अरयाही (रावी सदन) प्रथम, नलीना (यमुना सदन) द्वितीय और हनाह (यमुना सदन) तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 8 में आरव नलवा (सतलुज सदन) प्रथम, श्रेयांश (यमुना सदन) द्वितीय और सक्षम (रावी सदन) तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में परीशा (रावी सदन) प्रथम, आर्शिया (व्यास सदन) द्वितीय और वृंदा (रावी सदन) तृतीय स्थान पर रहीं।