एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के अंतर्गत एक मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम भैरा खड्ड क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें तीन संदिग्ध युवकों की गतिविधियों पर शक हुआ। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 17.150 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई।
पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:
प्रशांत नेगी, पुत्र स्वर्गीय राजकुमार नेगी, निवासी ग्राम रक्छम, तहसील सांगला, जिला किन्नौर, उम्र 27 वर्ष।
अविनाश ठाकुर, पुत्र विनोद कुमार, निवासी ग्राम रक्छम, तहसील सांगला, जिला किन्नौर, उम्र 35 वर्ष।
दीवान जोश, पुत्र स्वर्गीय चंद्र भगत, निवासी गांव बोङिंग सारिंग, तहसील सांगला, जिला किन्नौर, उम्र 28 वर्ष।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले किसी भी सुरत में बक्शे नहीं जाएगें। पुलिस भी ऐसे लोगों पर लगातार कार्यवाही कर उन्हे जेल की सलाखों के पीछे धकेल रही है। साथ लोगों से भी अपील की यदि उनके आसपास कोई भी संधिग्ध युवक या व्यक्ति दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
