एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
आर्यावर्त एजुकेशन वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी, रामपुर द्वारा उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से वीरवार को एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधि यशपाल शर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्वरोजगार और उद्यमिता विकास के अवसरों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इसके अतिरिक्त, एनआईसी के रिसोर्स पर्सन पुनीत जामता ने एमएसएमई प्रमोशन, आरएएमपी (RAMP) कार्यक्रम तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से युवा अपने व्यवसाय को सशक्त बना सकते हैं। कार्यशाला में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्हें उद्यमिता जागरूकता, आइडिया जनरेशन, वित्तीय प्रबंधन और सरकारी सहायता योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया।
सोसायटी के अध्यक्ष प्रदीप दड़ेल, सचिव ओम प्रकाश और कोषाध्यक्ष दीवान सिंह भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह कार्यशाला स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाने और रामपुर क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।
