एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
हिमाचल प्रदेश के रामपुर उपमंडल के नोगली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार यह मामला अनिल कुमार (19) निवासी सेरी, बलिचौकी, जिला मंडी के बयान पर दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि 09 जनवरी की रात करीब 10 बजे एक कार ने नोगली में पैदल जा रहे प्रकाश (51) निवासी पनवाड़ी, बलिचौकी को टक्कर मार दी। हादसे में प्रकाश की मौत हो गई। कार को मुनित (26) निवासी झाकड़ी, रामपुर चला रहा था। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
