एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
रामपुर पुलिस का मिशन भरोसा अभियान लगातार नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। 23 अक्टूबर को उपमंडल रामपुर की विशेष टीम ने NH-05 पर रारी खड्ड के पास गश्त के दौरान गाड़ी नंबर HP 95-7969 से 3.97 ग्राम चिट्टा / हेरोइन बरामद की।
इस मामले में अंकुश परमार (31 वर्ष, गांव नाहल), राकेश (35 वर्ष, गांव चलान) और अनितुन (35 वर्ष, गांव मटाल), सभी तहसील कुमारसैन, जिला शिमला के निवासी, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच अभी जारी है और आरोपी किस स्रोत से नशीला पदार्थ ला रहे थे, यह पता लगाया जा रहा है।
रामपुर पुलिस का यह अभियान स्थानीय युवाओं और समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए किया जा रहा है। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि रामपुर व आसपास के क्षेत्रों में नशे को कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्यवाही अमल में ला रही है। यदि किसी को कोई संदिग्ध दिखता है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिसे की गोपनीय रखा जाएगा।
