एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। 31 अगस्त 2025 को थाना झाखड़ी की टीम व ड्रग इंस्पेक्टर विघा सेन नेगी द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुरियर के माध्यम से मंगवाई गई अवैध दवाओं की खेप को ज्यूरी में जब्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान 40 पत्तों में कुल अवैध 400 कैप्सूल बरामद किए गए, जो कि बिना डॉक्टर की पर्ची के शुभम सुनैल द्वारा कुरियर के माध्यम से महाराष्ट्र से मंगवाए गए थे। जोकि डिलीवरी के समय इन दवाओं के संबंध में कोई भी प्रिस्क्रिप्शन स्लिप प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस द्वारा ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्यवाही शुरू कर दी गई है। यह मामला यह दर्शाता है कि कुरियर सेवाओं का दुरुपयोग करके नशीली और प्रतिबंधित दवाओं की आपूर्ति की जा रही है।
इस संबंध में DySP नरेश शर्मा (SDPO रामपुर) ने सभी कुरियर एजेंसियों से अनुरोध किया कि वे ऐसी संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सतर्क रहें और समय-समय पर पुलिस को जानकारी प्रदान करें। कार्रवाई में ANTF शिमला की टीम ने भी अहम भूमिका निभाई।
