एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पूर्व भाजपा सरकार ने ननखड़ी क्षेत्र को लोनिवि का मंडल और उप मंडल दिया था। लेकिन कांग्रेस सरकार बनते ही इसे डि नोटिफाई किया गया, लेकिन दो वर्ष बाद कांग्रेस सरकार का दोबारा से ननखड़ी को लोनिवि का मंडल और उप मंडल देना साफ दर्शाता है कि भाजपा द्वारा लिया गया निर्णय जनहित में था।
रामपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में ननखड़ी के भाजपा मंडल अध्यक्ष जिया लाल लंबरदार व रामपुर के अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही सबसे पहले पूर्व सरकार के समय में खुले संस्थानों को बिना सोचे समझे बंद करने किया था। जबकि इन्हें पूर्व भाजपा सरकर ने जनता की मांग पर ही खोला था। उन्होंने कहा कि जब इसका चारों से विरोध हुआ तो कांग्रेस सरकार को मजबूरन ननखड़ी में लोक निर्माण विभाग का
डिविजन और खोलीघाट में सब डिविजन का फिर से खोलना पूर्व भाजपा सरकार की जीत है। उन्होंने कहा कि हर बंद किए संस्थानों को फिर से खोलना कांग्रेस की मजबूरी बन जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर ननखड़ी का डिविजन दो वर्ष पहले कार्य करना शुरू कर देता तो ये ननखड़ी की सडक़ों के वरदान साबित होता। लेकिन आज के समय में ननखड़ी की सडक़ें बदहाल है। जिस टिक्कर खमाड़ी सडक़ का श्रेय कांग्रेस के आला नेता ले रहें है वो क्रम भी पूर्व भाजपा सरकार ने चलाया था। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने अब काम करना है तो वो खंड विकास कार्यालय में चल रही भरी रिक्तियों को भरे। भाजपा मंडल रामपुर के अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि ट्रैजरी दो माह से बंद चल रही है। लोक निर्माण व अन्य विभागों के करोड़ों की देनदारी फंसी हुई है। साथ ही सरकार को वेतन और पेंशन देना भी मुश्किल हो जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र, पुरशोतम, राममूर्ति सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।