बुशहर कार्निवाल में होगी तीन सांस्कृतिक संध्याएं, महानाटी होगी आकर्षण का केंद्र

 

 

 

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। रामपुर के जिला स्तरीय फाग मेले के अवसर पर बुशहर स्पोर्टस, कल्चरल एंड ऐनवारमेंट ऐसोसिएशन द्वारा बुशहर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए ऐसोसिएशन ने तैयारियों शुरू कर दी है और लोगों के मनोरंजन के लिए तीन सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएगी और महानाटी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल सोनी ने रामपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में  बताया कि कार्निवाल में बुशहर रियासत की संस्कृति की झलक देने को मिलेगी। इस बार भी वॉइस आफॅ बुशहर के साथ साथ मिस बुशहर का भी चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वॉइस आफ बुशहर का चयन16 वर्ष से कम आयु वर्ग में कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में 16 वर्ष से अधिक के युवा शामिल होंगे। जुनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार 5100 रखा गया है, जबकि द्वितीय पुरस्कार 2500 है। वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार 11 हजार व द्वितीय पुरस्कार 5100 रखा गया है। वहीं मिस बुशहर के लिए एक हजार रूपए एंट्री फीस रखी गई है। प्रथम आने वाली युवती को 11 हजार की नकद राशि और दूसरे स्थान पर रहने वाली युवती को 5100 की नकद राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बुशहर रियासत की पहचान को दिखाने वाले केवल 30 महिला मंडलों को ही शोभा यात्रा में शामिल किया जाएगा और इनका चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। जो भी महिला मंडल 25 फरवरी से पहले पहले अपना नाम ऑनलाईन पंजीकृरण में करवा देंगे, उन्हें ही इस बार बुशहर कार्निवल में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। प्रथम आने वाली महिला मंडल को 11 हजार व द्वितीय स्थान पर 5100 की राशि दी जाएगी।

इस मौके पर उपाध्यक्ष अंकुर शर्मा, गिरीश गौतम, महासचिव पवन दड़ैल, संयुक्त सचिव करण शर्मा, अश्वनी शर्मा, प्रिंस शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष चौहान, सदस्य सोनू भलूनी, अशं मित्तल, हिमांशु मरवा, साहिल अब्रॉल, शांतु शर्मा, साहिल व रोहित उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *